श्रीनगर: खबर कश्मीर से सामने आ रही है। कश्मीर में लश्कर-ए-तोयबा द्वारा पोषित आतंकी संगठन द रेजिडेंट फ्रंट ने एक हिटलिस्ट जारी की है। इस हिटलिस्ट में आरएसएस के 30 नेताओं को मारने की धमकी दी गई है। दरअसल, आतंकी संगठन ने एक पोस्टर रिलीज किया है जिसमें यह दावा किया गया है कि समूह आरएसएस के 30 नेताओं की जान लेगा।
कई लोगो को बना चुका है निशाना
जम्मू-कश्मीर में एक्टिव रेजिस्टेंस फ्रंट आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की ही एक शाखा है। जो जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के खिलाफ ऑनलाइन रूप से अभियान चलाता है। अपने ऑनलाइन कैंपेन के 6 महीने के अंदर ही फ्रंट ने अपना मजबूत संगठन तैयार कर लिया। साल 2020 के बाद से इस फ्रंट ने जम्मू-कश्मीर में होने वाले आतंकी हमलों की जिम्मेदारी लेनी शुरू कर दी।
यह बोली पुलिस
सूर्या सामाचार ने जब इस विषय पर एसएसपी राकेश बलवाल से बातचीत की उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है कि सही में यह एक आतंकी साजिश या आतंकी धमकी है या फिर इसके कोई हिंसा या सामाज में डर फैलाने की साजिश तो नहीं है। उन्होंने बताया कि इसके पीछे कोई भी हो पुलिस ऐसे आतंकियों को छोड़ेगी नहीं।
यह बोले संघ प्रमुख
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने स्वतंत्रता सेनानी हेमू कलानी की जन्मशती के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सिंधी समुदाय को संबोधित किया। 1 अप्रैल को आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान भागवत ने कहा कि आजादी के सात दशक से ज्यादा समय बाद भी पाकिस्तान के लोग खुश नहीं हैं और वे मानते हैं कि भारत का विभाजन एक गलती थी।