असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा को खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने दी धमकी, ऑडियो में यह बोला आतंकी

गोवाहाटी: आजकल के दिनों में खालिस्तानियों की कई हरकतें देखने को मिल रही हैं। हाँ यह पहली बार नहीं है जहां खालिस्तानी आतंकी पन्नू भारत में किसी को धमकी ना देता हो। अब इस बार पन्नू ने विदेश से बैठ कर असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा को धमकी दी है। असम पुलिस के अनुसार उन्हें एक ऑडियो क्लिप मिला जिसमें सीएम को धमकी दी जा रही है।

Reference audio clip threatening Hon CM Assam by a person called Gurpatwant Singh Pannu, a designated individual terrorist under Indian law and heading an unlawful association called Sikh for Justice –
1. A case under appropriate sections of IPC and UAP Act has been registered…
GP Singh (@gpsinghips) April 2, 2023

ऑडियो में यह बोला पन्नू

खालिस्तान समर्थकों और अमृतपाल के साथियों को गिरफ्तार करके असम की जेल में रखा गया है। इसको लेकर खालिस्तान समर्थक गुस्से में हैं। इसके लिए उन्होंने असम के मुख्यमंत्री को धमकी देना शुरू कर दिया है।

यह है सारा मामला

खालिस्तान समर्थकों और अमृतपाल के साथियों को गिरफ्तार करके असम की जेल में रखा गया है। इसको लेकर खालिस्तान समर्थकों में गुस्सा व्याप्त हो गया है। इसके लिए उन्होंने असम के सीएम को धमकी देना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि अमृतपाल और खालिस्तान के मुद्दों से बिल्कुल दूर रहें। हम नहीं चाहते कि आप मेरे बीच में पड़ें। हमारी लड़ाई भारत सरकार से है ना कि असम सरकार से। धमकी में ये भी कहा गया है कि असम की जेल में खालिस्तान समर्थकों को प्रताड़ित किया गया है।

अमृतपाल के साथी हैं डिबरुगढ़ जेल में बंद

अमृतपाल सिंह और उनके संगठन वारिस पंजाब दे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई 18 मार्च को शुरू हुई थी, उसके कुछ हफ्ते बाद उन्होंने और उनके समर्थकों ने एक गिरफ्तार व्यक्ति की रिहाई के लिए अमृतसर के पास अजनाला पुलिस स्टेशन पर धावा बोल दिया था। हालांकि, अमृतपाल सिंह जालंधर में कार्रवाई को चकमा देने में कामयाब रहा और पुलिस के अनुसार, कई बार अपना रूप बदलकर अलग-अलग वाहनों में भाग निकला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *