IPL 2023: आईपीएल में भोजपुरी कमेंट्री की चढ़ी दीवानगी, एक्टर रवि किशन मचा रहे भौकाल

IPL 2023: आईपीएल 2023 (IPL 2023) के सीजन में अभी खेले गए सभी मैचों में रोमांच देखने को मिला है। अब तक 5 मैच खेले गए हैं जिसमें कई खिलाड़ी चोटिल भी हुए हैं। गुजरात के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन (Kane Willamson) पहले मैच में चोटिल होकर पूरे सीजन से बाहर हो गए।

भोजपुरी कमेंट्री का चढ़ा खुमार

इस सीजन में सबसे ज्यादा खुमार भोजपुरी कमेंट्री (Bhojpuri Commentary) का चढ़ा हुए हैं। भोजपुरी भाषा की दीवानगी फैंस के सिर पर चढ़कर बोल रही है। भोजपुरी सुपरस्टार और पॉलिटिशियन रवि किशन (Ravi Kishan) ने अपनी भोजपुरी कमेंट्री का जलवा बिखेर रखा है। फैंस उनकी भोजपुरी भाषा को खूब पसंद कर रहे हैं।

धमाकेदार हुई आईपीएल की शुरूआत

बता दे कि, आईपीएल 2023 (IPL 2023) की शुरुआत बेहद ही धमाकेदार तरीके से हुई। पहले मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच 31 मार्च को खेला गया। इस मैच में गुजरात टाइटंस ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। लेकिन मैच से ज्यादा भोजपुरी कमेंटेटर रवि किशन ने अपनी भोजपुरी कमेंट्री से हर जगह सुर्खियां बटोर ली।

मुंह फोड़बा का?

भोजपुरी एक्टर रवि किशन की कमेंट्री में कभी ई का हो, मुंह फोड़बा का…? डायलॉग सुनने को मिला, तो कभी जियs जवान जियs…लहि गईल-लहि गईल और अउर हई देखबा जैसे डायलॉग सुनकर फैंस को काफी मजा आया। जिसके बाद देखते ही देखते ही भोजपुरी कमेंट्री की लोकप्रियता बढ़ने लगी और टीआरपी भी सबसे ज्यादा है।

IPL 2023 में लाइव मैचों की भोजपुरी कमेंटेटर्स की लिस्ट…

1. मोहम्मद सैफ

2.शिवम सिंह

3.सत्य प्रकाश

4.गुलाम हुसैन

5.सौरभ वर्मा

6.कुणाल आदित्य सिंह

7.विशाल आदित्य सिंह

8.स्नेह उपाध्याय डिम्पल सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *