नई दिल्ली:आज आईपीएल का दूसरा मुकाबला पंजाब किंग्स इलेवन और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम को 20 ओवर में 191 रनों का लक्ष्य दिया है। जिसके जवाब में केकेआर की टीम 16 ओवर में 7 विकेट खोकर 146 रन बना चुकी थी।शार्दुल ठाकुर तीन गेंद में आठ रन और सुनील नरेन दो गेंद में सात रन बनाकर खेल रहे थे।इसी बीच बारिश ने खेल में बाधा डाल दी।
जिसके बादडकवर्थ लुईस नियम के तहत मुकाबले का नतीजा निकाला गया। जिसमें पंजाब की टीम केकेआर से आगे रही और इस मुकाबले कोसात रन से जीत लिया।इसके साथ ही शिखर धवन की कप्तानी में इस टीम ने टूर्नामेंट का विजयी आगाज किया है।इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नीतीश राणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। जिसके बाद शिखर धवन के नेतृत्व में दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रनों का स्कोर बनाया था।