Bihar:शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बिहार दौरा शुरू हो गया। गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम को पटना एयरपोर्ट पहुंचे। रविवार 2 अप्रैल को गृह मंत्री नवादा पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। अमित शाह लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए बिहार पहुंचे हैं।
लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन
बता दे कि गृह मंत्री की जनसभा के लिए मंच और पंडाल तैयार है। बीजेपी कार्यकर्ता कई दिनों से जनसभा के लिए तैयारी कर रहे हैं। इससे पहले वह बीजेपी पदाधिकारियों के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन करेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करने के लिए जाएंगे।
सासाराम का दौरा रद्द
जानकारी के लिए बता दे कि, गृह मंत्री अमित शाह अपने बिहार दौरे पर सासाराम और नवादा में जनसभा संबोधित करने वाले थेलेकिन, सासाराम में रामनवमी पर हुई हिंसा के बाद उनका सासाराम दौरा रद्द हो गया। अब अमित शाह पटना से सीधे नवादा पहुंचेंगे। जहां पर वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
गृह मंत्री को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद
गृह मंत्री अमित शाह के दौर से एक दिन पहले ही राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा और विवेक ठाकुर नवादा पहुंच चुके हैं। बीजेपी संगठन के कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी जगह-जगह तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। कुछ देर पहले यहां अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर बनाए गए हेलीपैड पर ट्रायल के तौर पर एक विमान की लैंडिंग कराई गई। सुरक्षा जांच एजेंसियों ने हेलीपैड से लेकर मंच और पूरे रास्ते का जायजा लिया है। सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।