Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में गरज के साथ बारिश, फिजा में घुली ठंडक

Delhi Weather Update:शनिवार शाम को एक बार फिर से दिल्ली एनसीआर में मौसम रंग बदल गया। दिल्ली से सटे इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था। दिल्ली-एनसीआर में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल रही है।

जानकारी के लिए तेज हवाओं और बारिश के चलते फिजा में ठंडक घुल गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो घंटों के दौरान दिल्ली और एनसीआर के आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश हो सकती है। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। दिल्ली से सटे हाईटेक सिटी गुरुग्राम में भी तेज बारिश हुई।

अप्रैल महीने के पहले दिन बेमौसम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत जरूरी मिली है। लेकिन बेमौसम बारिश से किसानों की चिंता जरूर बढ़ी हुई हैं। बेमौसम बरसात से किसानों की रबी की फसल खराब हो रही है। इस समय सरसो और गेहूं की कटाई शुरू हो चुकी है। जिससे किसानों का बड़ा नुकसान हो रहा है।

इससे पहले मौसम विभाग का कहना था कि पश्चिम दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के अलग-अलग स्थानों के आसपास के क्षेत्रों में तूफान आने की भी संभावना है। वहीं,हरियाणा केझज्जर, फरुखनगर, सोहना और राजस्थान के भिवाड़ी के क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

31 मार्च शाम को भी दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट बदली थी। जिसके बाद तेज हवाओं के साथ बारिश हुई थी। रातभर आसमान में बादल छाए रहे थे। हालांकि, शनिवार सुबह से दिन मे धूप खिली हुई थी। शनिवार शाम को अचानक मौसम बदल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *