नई दिल्ली:आईपीएल का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस का इंतजार आज खत्म हो रहा है। इंडिया का त्योहार यानी टूर्नामेंट के 16वें सीजन का आगाज शुक्रवार शाम 7 बजे होने जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात जाएंट्स के बीच उद्घाटन मैच खेला जाएगा। डिफेंडिंग टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या और चार बार आईपीएल की ट्रॉफी उठा चुके महेंद्र सिंह धोनी एक दूसरे से मुकाबला करने के लिए तैयार हैं।
कैसा है मौसम और पिच का हाल ?
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीम के कप्तान शाम 7 बजे टॉस करने के लिए मैदान में उतरेंगे। यह उद्घाटन मुकाबला देखने के लिए स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा रहेगा। अगर यहां के मौसम की बात करें तो मैच से पहले बारिश हुई है। हालांकि आज होने वाले मैच के दौरान मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं इस मैदान के पिच की बात करें तो यहां कुल 11 पिच बनी हुई हैं। जिसमें से 6 लाल और 5 काली मिट्टी से तैयार की गई हैं। यहां तेज गेंदबाजों को मदद मिलने के ज्यादा संभावना नजर आ रही है।
सीएसके-गुजरात हेड टू हेड
चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक कुल 2 मैच खेले गए हैं। ये दोनों ही मैच आईपीएल के पिछले सीजन में हुए थे। इन दोनों ही मुकाबलों में हार्दिक पांडया की कप्तानी में गुजरात ने जीत हासिल की थी। पहले मैच में उसने धोनी की सीएसके को 3 विकेट से हराया था, वहीं दूसरे मैच गुजरात ने 7 विकेट से मैच पर कब्जा किया था। अब आज देखना होगा कि गुजरात जीत की हैट्रिक लगाती है या फिर चेन्नई उसके खिलाफ जीत का खाता खोलती है।
चेन्नई सुपर किंग्स टीम:महेंद्र सिंह धोनी(कप्तान) रुतुराज गायकवाड़, डेवॉन कॉनवे, बेन स्टोक्स, मोईन अली, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर,शिवम दुबे, मिचेल सेंटनर,सिमरजीत सिंह।
गुजरात टायटंस टीम:हार्दिक पांड्या (कप्तान) शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), केन विलियमसन, मैथ्यू वेड, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शामी, राशिद खान, शिवम मावी, आर साईं किशोर, अल्जारी जोसेफ।