हिसार: हरियाणा हिसार से दर्दनाक घटना सामने आ रही है। हिसार में एक कार दुर्घटना में 6 युवकों के मौत की खबर है। बताया जा रहा है कि इसमें से 4लोग एक ही गांव से सम्बन्ध रखते थे। मिली जानकारी के अनुसार सभी युवक देर रात शादी से घर लौट रहे थे। वहीं बताया जा रहा है कि सभी युवक आदमपुर खंड के गांव किशनगढ, खारा और बरवाला निवासी बताए जा रहे हैं।
शादी से लोट रहे थे युवक
बताया जा रहा है कि शादी समारोह में आदमपुर में उत्सव गार्डन में भाग लेने के लिए आए थे। सभी लोग कार में सवार हो कर घर वापस लौट रहे थे तो अग्रोहा रोड पर कार दुघर्टना ग्रस्त हो गई।
इनकी हुई मौत
जिसमें सवार सागर, शोभित, अरविद, अभिनव, दीपक, अशोक की मौत हो गई, जबकि राजस्थान निवासी भूनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अग्रोहा मेडीकल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। फिलहाल आदमपुर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
खेत किनारे पलटी कार
जानकारी के अनुसार हादसा इतना भयंकर बताया जा रहा है कि अनियंत्रित गाड़ी पेड़ और बिजली के खंभे को तोड़ते हुए खेत किनारे जाकर पलट गई। जिसके बाद राहगीरों ने मृतकों को कार से दरवाजों को रस्सों से खींच कर बाहर निकाला। कार के पास खून ही खून बिखरा दिखाई दे रहा है। युवकों की मौत के बाद खारा और किशनगढ़ गांव में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।