उत्तर-प्रदेश निकाय चुनाव की आरक्षण लिस्ट जारी, 6 अप्रैल तक दर्ज होंगी आपत्तियां

लखनऊ: उत्तर-प्रदेश के निकाय चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। प्रदेश में 760 नगर निकायों सीटों के लिए चुनाव कराए जाएंगे। जिसमें नगर निगम की 17 नगर निगमों में महापौर के साथ नगर पालिका परिषद की 199 और नगर पंचायतों के अध्यक्ष की 544 सीटें शामिल हैं।

आरक्षण का नोटिफिकेशन जारी

यूपी के नगर विकास मंत्री एक शर्मा ने गुरुवार को इन सीटों के लिए आरक्षण की भी नोटिफिकेशन जारी की है। नगर पंचायतों में 544 सीटों का आरक्षण जारी किया गया है। इस दौरान एक शर्मा ने कहा कि, प्रदेश सरकार सभी वर्गों को लेकर आगे चल रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नए सिरे से आरक्षण सूची जारी की गई है। बता दें इस लिस्ट पर 6 अप्रैल तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं।

नगर निगमों के महापौर पद की सीटें—

आगरा-अनुसूचित जाति महिला

झांसी-अनुसूचित जाति

शाहजहांपुर-पिछड़ा वर्ग महिला

फिरोजाबाद-पिछड़ा वर्ग महिला

सहारनपुर-पिछड़ा वर्ग

मेरठ-पिछड़ा वर्ग

लखनऊ-महिला,

कानपुर-महिला

गाजियाबाद-महिला

वाराणसी- अनारक्षित

प्रयागराज- अनारक्षित

अलीगढ़- अनारक्षित

बरेली- अनारक्षित

मुरादाबाद-अनारक्षित

गोरखपुर-अनारक्षित

अयोध्या-अनारक्षित

मथुरा-अनारक्षित

वृंदावन-अनारक्षित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *