Bihar Board 10th Result 2023: खत्म हुआ इंतजार, परिणाम जारी…मोहम्मद रुमान अशरफ ने किया बिहार टॉप, ऐसे करें चेक

पटना: आज बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने दसवीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। बिहार के शिक्षा मंत्री और बोर्ड चेयरमैन की ओर सेप्रेस कॉन्फ्रेंसआयोजित कर दसवीं का रिजल्ट जारी किया गया जिसमें मोहम्मद रुमान अशरफ ने बिहार टॉप किया है। स्टूडेंट अपना रिजल्ट अधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com या biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

इस वेबसाइट पर चेक सकते हैं रिजल्ट

विद्यार्थी अपना रिजल्ट अधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com या biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से स्टूडेंट्स बीएसईबी 10वीं रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि रिजल्ट चेक करने के लिए रोल कोड व रोल नंबर की आवश्यकता होगी।

टॉपर्स को मिलेगा इनाम

आपको बता दें कि बिहार राज्य सरकार की ओर से पहले ही घोषणा होचुकी है कि बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट के टॉपर्स को 1 लाख रुपये का कैश इनाम मिलेगा। इसके अलावा लैपटॉप और किंडल ईबुक रीडर भी दिया जाएगा।

10-22 फरवरी तक आयोजित था एग्जाम

गौरतलब है कि बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन इस साल 14 फरवरी से 22 फरवरी तक किया गया था। वहीं, 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से 11 फरवरी तक 38 जिलों और 1464 केंद्रों पर हुई थीजिसमें 6.3 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *