Bihar Board 10th Result 2023: विद्यार्थियों की धड़कनें हुई तेज…किसी भी वक्त आ सकता है रिजल्ट, ऐसे करें चेक

पटना: आज बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) दसवीं का रिजल्ट जारी करने वाला है। रिजल्ट को लेकर विद्यार्थियों की धड़कनें तेज हो गई है कि आखिरकार उनका रिजल्ट कैसा आने वाला है। विद्यार्थियों के साथ उनके परिजन भी अपने बच्चों के लिए दुआएं कर रहे हैं। बता दें कि बिहार के शिक्षा मंत्री और बोर्ड चेयरमैन दसवीं का रिजल्ट जारी करेंगे। स्टूडेंट अपना रिजल्ट अधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.comया biharboardonline.bihar.gov.inपर जाकर चेक कर सकते हैं।

आपको बता दें कि बिहार बोर्ड (Bihar Board 2023) ने 10वीं का रिजल्ट जारी करने की तैयारी कर ली है, मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है, टॉपर्स लिस्ट भी बना ली गई है, अब किसी भी समय बिहार बोर्ड बीएसईबी के अध्यक्ष और शिक्षा मंत्री की ओर सेआयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार बोर्ड के टॉपर्स के नामों के साथ 10वीं का रिजल्ट घोषित किया जा सकता है।

इस वेबसाइट पर चेक सकते हैं रिजल्ट

विद्यार्थी अपना रिजल्ट अधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.comया biharboardonline.bihar.gov.inपर जाकर चेक कर सकते हैं।बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से स्टूडेंट्स बीएसईबी 10वीं रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि रिजल्ट चेक करने के लिए रोल कोड व रोल नंबर की आवश्यकता होगी।

उत्तीर्ण होने के लिए 33 प्रतिशत अंक जरूरी

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। इससे कम नंबर पाने वाले स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा।

टॉपर्स को मिलेगा इनाम

दसवीं का रिजल्ट आते ही उनके लिए इनाम की खड़ी भी आ रही है जो विद्यार्थी इस परीक्षा में टॉप करेंगे। बिहार राज्य सरकार की ओर से इससे पहले ही घोषणा होचुकी है कि बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट के टॉपर्स को 1 लाख रुपये का कैश इनाम मिलेगा। इसके अलावा लैपटॉप और किंडल ईबुक रीडर भी दिया जाएगा।

10-22 फरवरी तक आयोजित था एग्जाम

गौरतलब है कि बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन इस साल 14 फरवरी से 22 फरवरी तक किया गया था। वहीं, 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से 11 फरवरी तक 38 जिलों और 1464 केंद्रों पर हुई थीजिसमें 6.3 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे। बिहार बोर्ड की ओर से इंटर का रिजल्ट 21 मार्च को जारी कर दिया गया था। अब बोर्ड 31 मार्च तक मैट्रिक के नतीजे भी जारी कर देगा। हालांकि, इससे पहले बोर्ड रिजल्ट की सटीक तारीख अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से घोषित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *