Bihar News: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत…नीतीश कैबिनेट ने किया 13 हजार करोड़ रुपये की सब्सिडी का ऐलान

पटना:बिहार में पिछले कुछ दिनों से बिजली की कीमतों में इजाफे (Bihar Power Tariff Hike) के बाद लोगों को जोरदार झटका लगा था। विद्युत नियामक आयोग (BERC)द्वारा बिजली की दरों में 24.10 प्रतिशत इजाफा करने के बाद से ही लोग चिंतित थे कि इसी बीच बिहार सरकार ने एक बहुत बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल, नीतीश कैबिनेट ने 13 हजार करोड़ की सब्सिडी देने का फैसला लिया है जिससे सूबे के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने वाली है। इस बात की जानकारी उर्जा मंत्री विजेंद्र यादव ने बिहार विधानसभा मेंदी।

नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुई कैबिनेट की बैठक

दरअसल, यह फैसला नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया। सरकार के इस फैसले के बाद सूबे के बिजली उपभोक्ताओं को बढ़े हुए पैसे देने की जरुरत नहीं पड़ेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि पहले जहां 8895 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जाती थी। अब रेट बढ़ गया तो कैबिनेट ने सब्सिडी में बढ़ोतरी का फैसला लिया। अब बिजली सब्सिडी के रूप में 13114 करोड़ की राशि जारी की जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बिजली दरों को लेकर वन नेशन वन रेट की डिमांड भी कर दी।

बिहार विधानसभा में उर्जा मंत्री ने दी जानकारी

वहीं, बिहार विधानसभा में इसकी जानकारी देते हुए ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव ने बताया कि पिछले चार साल के दौरान बिजली की दरों में कोई इजाफा नहीं किया गया था। बिजली कंपनियों की ओर से लगातार हो रही डिमांड के बाद इस साल बिजली के रेट बढ़ाए गए। जिसका सीधा असर उपभोक्ताओं के बिजली बिल पर नजर आता। ऐसे में सरकार ने बिहार के बिजली उपभोक्ताओं पर बढ़ी दरों में राहत को लेकर सब्सिडी का फैसला लिया है।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सरकार ने बढ़ी बिजली दरों पर 13 हजार करोड़ रुपये की सब्सिडी देने का फैसला लिया है। जिसका सीधा फायदा बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा। उन पर बढ़े बिजली रेट से कोई बोझ नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि विपक्षी पार्टी की ओर से इस पर लगातार शोरशराबा किया जा रहा था। लेकिन सरकार ने बिजली की दरों में बढ़ोतरी का फैसला तो लिया। साथ ही सीएम नीतीश ने एक साथ 13 हजार करोड़ की सब्सिडी देकर बड़ी राहत भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *