नई दिल्ली:इंडियन प्रीमियर लीग के फैंस के लिए खुश खबरी है। टाटा आईपीएल 2023 के ऑन लाइन मैच प्रसारण के राइट्स इस बार जियो कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी के पास है। इस बार दर्शक जियो सिनेमा एप पर टूर्नामेंट के सारे मैच का आनंद फ्रीसब्सक्रिप्शनमें उठा सकेंगे। इसके लिए यूजर्स को डाटा की जरूरत पड़ेगी। रिलायांस कंपनी ने आईपीएल टूर्नामेंट के लिए खास डेटा प्लान भी तैयार किए हैं। आज जियो एप पर जाकर प्लान के बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं।
आज से आईपीएल का बिगुल बजेगा
आज से आईपीएल के 16वें सीजन का आगाज होने जा रहा है। उद्घाटन मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात जाएंट्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और गुजरात के कैप्टन हार्दिक पांड्या शाम 7 बजे मैदान पर टॉस करने के लिए उतरेगें। जिसके बाद 7:30 बजे से खेल शुरू होगा। गुजरात की टीम पिछले सीजन में विजेता रही थी, जबकि सीएसके 4 बार खिताब पर अपना कब्जा जमा चुकी है।