कोविड के नए वैरिएंट XBB1.16 ने बढ़ाई चिंता, सीएम केजरीवाल बोले करा रहे जीनोम सीक्वेंसिंग

नई दिल्ली: देश में कोरोना एक बार फिर अपने पैर तेजी से पसार रहा है। राजधानी दिल्ली में कोविड-19 के केसों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना के ताजा आकड़ें पेश किए आए हैं। कोरोना के नए मामलों में 48 फीसदी XBB1.16 वैरिएंट पाया गया है। जिसने देश के लोगो की चिंता एक बार फिर से बढ़ा दी है।

चीन से फैले कोरानो ने 3 साल पहले भारत समेत दुनिया में कोहराम मचा दिया था। महीनों तक लॉकडाउन लगा जिससे जीवन की गाड़ी का पहियां थम गया था। दुनियाभर के लाखों लोग इसकी चपेट में आए, हजारों ने अपनी जान गंवाई। कोरोना की वैक्सीन आने के बाद लोगो ने राहत की सांस ली। पिछले 1 साल से कोरोना के मामलों में कमी आई थी, और अगर कुछ लोगों का संक्रमण हुआ भी तो वो जल्द ही इससे ठीक हो गए।

जीनोम सीक्वेंसिंग करा रहे- सीएम केजरीवाल

अब कोरोना एक बार फिर तेजी से दस्तक दे रहा है। सीएम केजरीवाल की रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में दिल्ली में कोरोना के कुल 932 एक्टिव मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि अभी जितने भी केस पॉजिटिव आ रहे हैं उन सभी 100 परसेंट मामलों की हम जीनोम सीक्वेंसिंग करा रहे हैं।

48 फीसदी केस में XBB1.16 वैरिएंट

सीएम केजरीवाल ने बताया कि कोरोना के जो भी मामले अभी आ रहे हैं उसमें 48 फीसदी केस XBB1.16 वैरिएंट के है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि अगर कोई भी नया वैरिएंट निकलकर आए तो हमें पहले से पता चल जाए कि कहीं कोई चिंता का विषय तो नहीं है।

देश में 24 घंटों में कोरोना के केस

स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में 3,095 नए मामले सामने आए हैं, जिससे एक्टिव मामलों की संख्या अब 15,208 हो गई है। वहीं देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या अब5,30,867 हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *