Paschim Bengal Violence: हावड़ा में फिर हिंसा, पथराव के बाद RAF ने संभाला मोर्चा, तनावपूर्ण बनी स्थिति

Paschim Bengal Violence:पश्चिम बंगाल के हावड़ा में एक बार फिर हिंसा भड़क गई। शुक्रवार को लोगों के घरों पर पथराव किया गया। जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई और (RAF) को मोर्चा संभालने के लिए भेजा गया। बता दे कि, गुरूवार को रामनवमी जुलूस पर इलाके में पथराव हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया लेकिन शुक्रवार सुबह एक बार फिर से हिंसा भड़क गई।

हावड़ा हिंसा के बाद बीजेपी टीएमसी सरकार पर हमलावर हो गई। बीजेपी का कहना है कि पूर मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। बीजेपी ने इसके लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। बीजेपी ने एक याचिका भी दाखिल की है। जिस पर सोमवार को सुनवाई की जाएगी।

नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी का कहना है कि मुख्य न्यायाधीश की अदालत ने उनकी याचिका को स्वीकार कर लिया है और सोमवार को इस पर सुनवाई होगी। सुवेंदु ने हिंसा के लिए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि इस घटना में तृणमूल के गुंडे और देशविरोधी ताकतें शामिल है। जानबूझकर हिंदुओं को निशाना बनाया गया है।

बीजेपी नेता का कहना है कि रामनवमी पर निकाले गए जुलूस में शामिल लोगों पर पेट्रोल बम से हमला किया गया। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। सीएम ममता बनर्जी तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। उन्होंने दावा किया कि बीते साल बोगटुई में भी हिंसा हुई थी। जिसके दोषियों को अब तक कोई सजा नहीं है। प्रदेश पुलिस भी सरकार के इशारे पर काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *