Haryana:हरियाणा में एक और रिश्वतखोर सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया गया। इससे पहले यमुनानगर से 20 दिन के अंदर 4 पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें 2 SHO शामिल हैं। अब भिवानी से एक और रिश्वतखोर महिला सब इंस्पेक्टर को ACB ने गिरफ्तार किया।
26 जनवरी को सम्मानित, मार्च में गिरफ्तार
बता दे कि, गिरफ्तार आरोपी सब इंस्पेक्टर को 26 जनवरी को ईमानदारी के लिए सम्मानित किया जा चुका है लेकिन, अब मार्च में 5 हजार की रिश्वत ले बैठी। जिसके बाद एसीबी ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया।
बवानी खेड़ा थाने में तैनात थी सब इंस्पेक्टर
जानकारी के लिए बता दे कि, भिवानी के बवानी खेड़ा थाने में तैनात SI मुन्नी देवी ने एक महिला के केस में 5 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। जिसके बाद पीड़िता ने एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत दी थी। भिवानी और हिसार की जॉइंट टीम ने कार्रवाई करते हुए SI मुन्नी देवी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
यमुनानगर में 4 पुलिस कर्मी गिरफ्तार
इससे पहले यमुनानगर शहर से दो पुलिस कर्मियों को घूस की शिकायत के आधार पर एसीबी ने गिरफ्तार किया था। जिसमें एक एसएचओ और एक सब इंस्पेक्टर शामिल था। 20 दिन पहले यमुनानगर से एक और एसएचओ को रिश्वतखोरी के मामले में एसीबी ने गिरफ्तार किया था। 20 दिन में 2 एसएचओ समेत 4 रिश्वतखोर पुलिस कर्मी गिरफ्तार हुए। पीड़ित व्यक्ति ने एसपी क्राइम को रिश्वत मांगते हुए वीडियो और ऑडियो एसपी को सौंपा था। पुलिस अधीक्षक क्राइम ने मामले की जांच कराई और बाद में आरोपी पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया था।