Delhi NCR Weather:दिल्ली एनसीआर को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ घंटों में तेज हवा के साथ राजधानी में बारिश हो सकती है। राजधानी के आसपास के शहरों में शुक्रवार शाम से ही बादल छाए हुए हैं।
मौसम विभाग का कहना है कि तेज हवा के साथ बिजली चमकेगी और झमाझम बारिश होगी। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। बीते 2 दिनों से हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली एनसीआर में पिछले दो दिन बुधवारऔरबृहस्पतिवा को भी आंधी के साथ बारिश हुई थी।
हालांकि, शुक्रवार सुबह से शाम तक मौसम तो साफ रहा था, लेकिन हल्के बादल थे। अब मौसम विभाग ने शुक्रवार शाम को बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। दिल्ली-एनसीआर में आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। मार्च में हो रही लगातार बारिश से लोगों को बहुत नुकसान भी पहुंच रहा है।
बता दे कि, इस बेमौसम बारिश से किसानों की रबी की फसल को बड़ा नुकसान हुआ। इस समय रबी की फसल की कटाई चल रही है। रबी की फसल कटने के बाद खेतों में पड़ी है। बारिश से किसानों की फसल बर्बाद हो रही है। कई राज्यों में सरसों के बाद गेहूं की कटाई शुरू हो चुकी है।
इस समय गेहूं की फसल पकी हुई खेतों में खड़ी है। जिससे बारिश से बुरा प्रभाव पड़ा है। तेज हवाओं से गेहूं की फसल खेत में ही बिछ गई। जिससे उत्पादन में कमी आएगी और गेहूं की क्वालिटी भी खराब हो जाएगी।