Bihar Violence:पश्चिम-बंगाल के बाद बिहार में भी रामनवमी पर हिंसा हुई। सासाराम के नगर थाना के कई क्षेत्रों में जमकर पथराव हुआ। जिसमें कई पुलिस कर्मी भी घायल हो गए। साथ ही आधा दर्जन से ज्यादा वाहन क्षतिग्रस्त हुए।
दो पक्षों में जमकर हुई झड़प
बता दे कि, पहले दो पक्षों में जमकर झड़प हुई और उसके बाद पथराव और आगजनी की घटना सामने आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में किया। जिसमें कई पुलिस कर्मियों को चोटें भी आई हैं। मौके पर आला अधिकारी मौजूद हैं।
धारा 144 लागू
जानकारी के लिए बता दे कि, जिला प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए निषेधाज्ञा धारा 144 लागू कर दी है। हिंसा वाले इलाकों में डीएम धर्मेंद्र कुमार और एसपी विनीत कुमार समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी लगातार गश्त कर रहे हैं।
मौके पर आला अधिकारी मौजूद
मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ संतोष कुमार का कहना है कि झड़प और पथराव की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए। यह घटना रामनवमी जुलूस समाप्त होने के बाद घटी है। हालांकि, पुलिस घटना के सभी बिंदुओं पर जांच कर कार्रवाई में जुट गई है।
इससे पहले पश्चिम बंगाल के हावड़ा में जमकर पथराव हुआ। रामनवमी पर निकाले गए जुलूस को लेकर दो समुदायों में जमकर बवाल हुए। बाद में स्थिति को काबू करने के लिए आरएएफ को तैनात किया गया। नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी को घेरते हुए कहा कि ममता सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। बीजेपी ने हाईकोर्ट में मामले की सीबीआई से जांच कराने के लिए याचिका को दाखिल किया।