IPL 2023: मुंबई को मिला बुमराह का रिप्लेसमेंट, यह घातक गेंदबाज टीम में शामिल

IPL 2023:आईपीएल के 16वें सीजन से पहले ही कई फ्रेंचाइजियों को बड़े-बड़े झटके लगे है। कई टीमें अपने स्टार खिलाड़ी के बिना ही मैदान पर उतरेगी। कई टीमों के कप्तान चोटिल हैं जिससे टीमों के कप्तान भी बदले गए। आईपीएल के 16वें सीजन में कई स्टार खिलाड़ी चोट की वजह से आधे सीजन को मिस करेंगे। इन खिलाड़ियों में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के घातक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) भी शामिल हैं। लेकिन अब मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने बुमराह की जगह लेने वाले खिलाड़ी की घोषणा कर दी।

भारत के लिए खेल चुके हैं संदीप

जानकारी के लिए बता दे कि, संदीप वारियर (Sandeep Warrier) को जसप्रीत बुमराह की जगह टीम में शामिल किया गया। संदीप भारत की ओर से भी इंटरनेशनल मैचों में डेब्यू कर चुके हैं। संदीप ने साल 2021 में भारत के लिए पदार्पण किया था। वह घरेलू टूर्नामेंट के एक अनुभवी खिलाड़ी हैं।

तीनों प्रारूप में ले चुके 362 विकेट

अपने करियर में अब तक सभी प्रारूपों में कुल 362 विकेट लिए हैं। संदीप रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ होने वाले मैच से पहले मुंबई इंडियंस में शामिल होंगे। 31 साल के संदीप आईपीएल में (RCB)और (KKR)का हिस्सा रह चुके हैं। आईपीएल लीग के 5 मैच में उनके नाम 2 विकेट हैं। भारत के लिए खेले एकमात्र मैच में उन्हें कोई सफलता नहीं मिली थी।

तेज गेंदबाज संदीप वॉरियर ने घरेलू क्रिकेट में 2012 में उन्होंने केरल के लिए डेब्यू किया था। अभी वह तमिलनाडु की ओर से खेल रहे हैं। उन्होंने 68 टी20 मैचों में 62 विकेट लिए हैं। 69 लिस्ट Aमैचोंमें 83 और 66 फर्स्ट क्लास मैच में 217 विकेट ले चुके हैं।

मुंबई इंडियंस स्क्वाड (Mumbai Indians Squad)

रोहित शर्मा (C), सूर्यकुमार यादव, कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, पीयूष चावला, ईशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, संदीप वॉरियर, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, नेहल वढेरा, राघव गोयल, झेय रिचर्डसन, आकाश मधवाल, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, ड्यून जॉनसन, विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, संदीप वारियर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *