नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का बिगुल बज चुका है। चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात जाएंट्स के बीच 31 मार्च को उद्घाटन मैच खेला जाएगा। दोनों टीमें अपनी तैयारियों में लगी हुई हैं। पहले मैच में सीएसके का टीम कॉम्बिनेश क्या रहेगा। चलिए हम आपको बताते हैंधोनी किस प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतर सकते हैं।
कल से आईपीएल की जंग शुरू
बस एक दिन बाद आईपीएल के खिताब के लिए जंग शुरू हो जाएगी। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी का जादू देखने के लिए चेन्नई के दर्शक समेत दुनिया के क्रिकेट फैंस तैयार हैं। माही अपनी टीम को अब तक कुल 4 बार आईपीएल की ट्रॉफी जीता चुके हैं। हालांकि पिछला सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बेहद खराब रहा था। अकं तालिका में सीएसके की टीम 9वें नंबर पर मौजूद थी।
थलाइवा फिर बनाएंगे सीएसके को चैंपियन ?
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को महेंद्र सिंह धोनी से काफी उम्मीदें हैं। थलाइवा टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ करना चाहेंगे। सीएसके की तरफ से इस बार आईपीएल नीलामी में कुछ नए खिलाड़ियों को खरीदा गया है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स कोसीएसके ने अपनी टीम में शामिल किया है। उन्हें 16.25 करोड़ की कीमत देकर टीम का हिस्सा बनाया गया है। स्टोक्स एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं जो चेन्नई के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। आइए जानते है क्या हो सकती है सीएसके की प्लेइंग-11
बल्लेबाजी में ये हो सकता हैप्लेइंग कॉम्बिनेशन
महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के पहले सीजन से ही टीम को संतुलित करने के लिए जाने जाते हैं। टीम हमेशा बेहतरीन प्लेइंग कॉम्बिनेशन के साथ मैदान में उतरती है। इस बार भी माही सॉलिड खिलाड़ियों के संतुलन के साथ टूर्नामेंट में एंट्री करेंगे। सीएसके के धाकड़ बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ डेवोन कॉनवे के साथ ओपनिंग कर सकते हैं। जबकि महत्वपूर्ण स्थान तीसरे नंबर पर अंबाती रायडू टीम की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।
टीम के पास बेहतरीन ऑलराउंडर्स
सीएसके की बल्लेबाजी को मजबूती देने के लिए टीम के पास बेहतरीन ऑलराउंडर मौजूद हैं। बांए हाथ के बैट्समैन और ऑफ स्पिन गेंदबाजी करने वाले मोईन अली चार नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। इसके बाद पांचवे नंबर पर तेजी से रन बटोरने के लिए ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को उतारा जा सकता है। वहीं शिवम दुबे को 6 नंबर पर बैटिंग के भेजा जा सकता है।
धोनी एट नंबर 7
महेंद्र सिंह धोनी टीम में फिनिशर की भूमिक निभाते हैं। वो आखिरी ओवरो में तेजी से रन बटोरकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाते हैं। आईपील के ज्यादातर सीजन में वो लेट ऑर्डर में ही बल्लेबाजी करते हुए नजर आए हैं। इस सीजन में भी माही सीएसके के लिए अपनी इसी भूमिका में नजर आ सकते हैं। धोनी भारतीय टीम में ज्यदातर सातवें नंबर पर खेला करते थे। माही की जर्सी नंबर-7 है जिसको पहनते हुए उन्होंने अनेकों विजेता ट्रॉफियां उठाई है।
बॉलिंग में ये हो सकता हैप्लेइंग कॉम्बिनेशन
महेंद्र सिंह धोनी की सीएसके जितनी बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है उतनी ही गेंदबाजी के लिए भी। बॉलिंग की अगुवाई ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के हाथों में होगी। तेज गेंदबाजों के रुप में दीपक चाहर, मुकेश चौधरी और ड्वेन प्रीटोरियस को टीम में जगह दी जा सकती है।
सीएसके की संभावित प्लेइंग-11
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रवींद्र जडेजा,अंबाती रायडू,रुतुराज गायकवाड़,बेन स्टोक्स,मोईन अली,डेवोन कॉनवे,शिवम दुबे, दीपक चाहर,ड्वेन प्रीटोरियस और मुकेश चौधरी।