Madhya Pradesh LIVE: इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर की छत धंसी, मौत का आंकडा बढ़कर 13 हुआ

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर से बड़ी खबर सामने आ रही है। इंदौर में रामनवमी के एक कार्यक्रम के दौरान मंदिर की छत धंसने का बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। इस घटना में अब तक चार लोगो के मरने की पुष्टि हुई है, जबकि 45 से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं। रामनवमी के अवसर पर यहां आयोजित कार्यक्रम में 50 से ज्यादा लोग भाग ले रहे थे। ताजा जानकारी के अनुसार मौत का आंकड़ा बढ़कर 13 हो गया है।

इंदौर पुलिस द्वारा फायर ब्रिगेड और आमजन के साथ मिलकर राऊ क्षेत्र के होटल पपाया में लगी आग और धुएं के बीच से लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाले जाने से कई लोगों की जान बचाई जा सकी।#MPPolice #IndorePolice #VaadaVardiKa https://t.co/u9cEioh7Cs
Madhya Pradesh Police (@MPPoliceDeptt) March 29, 2023

हादसे के काफी देर बाद पहुंची बचाव टीम

हादसे के बाद भी काफी देर तक मौके पर फायर बिग्रेड, एंबुलेंस और 108 गाड़ियां नहीं पहुंची। कुछ लोगों को जैसे-तैसे बाहर निकाला गया। घटना के बाद गिरने वाले लोगों के परिजन बदहवास हैं। अब तक दस लोगों को निकाला जा चुका है।

हादसे के दौरान चल रहा था हवन

मंदिर में ही एक बाउड़ी है, जिसकी छत धंस गई। उस समय मंदिर में हवन चल रहा था। लोग छज्जे पर बैठे थे। इस दौरान ऊपर की जमीन धंस गई। हवन की वजह से भीड़ भी अधिक थी। इस वजह से 25से अधिक लोगों की गिरने की आशंका व्यक्त की जा रही है। राहत की बात यह है कि स्थानीय लोगों ने तत्काल सक्रियता दिखाई और करीब दस लोगों को बाहर निकाल लिया।

अब तक 10 लोगों को किया गया रेस्क्यू

अब तक दस लोगों को बाहर निकाला। पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं। मंदिर से सभी श्रद्धालुओं को बाहर कर दिया गया है। एंबुलेंस भी पहुंच गई है। अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि जो लोग बाउडी में गिरे हैं, उनकी स्थिति कैसी है। उन्हें रस्सी से खींचकर बाहर निकालने का प्रयास भी किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *