अमृतसर: पंजाब में फिर से हाईअलर्ट रखा गया है। 28 मार्च को देर शाम एक वीडियो जारी कर पुरे देश में अमृतपाल ने हंगामा मचा दिया था। फिलहाल जानकारी मिल रही है कि आज अमृतपाल कभी भी सरेंडर कर सकता है। आज इसी मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है।
आईएसआई के सम्पर्क में है अमृतपाल
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई अमृतपाल को पंजाब से निकालकर पाकिस्तान पहुंचाने की फिराक में है। खुफिया अलर्ट के बाद पंजाब से सटी पाकिस्तान की सीमा पर फर्स्ट लाइन ऑफ डिफेंस पर बीएसएफ और सेकंड लाइन ऑफ डिफेंस पर पंजाब पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
पहले यह था प्लान
अमृतपाल पहले नेपाल के रास्ते आईएसआई के शेल्टर में जाने की कोशिश में था, लेकिन ये मिशन नाकाम हो गया। जिसके बाद वह एक बार फिर वापस पंजाब लौट आया है। यहां पुलिस उसे पकड़ने के लिए सर्च अभियान चलाए हुए है। आईएसआई के इशारे पर अमृतपाल सिंह और उसका खासमखास पप्पलप्रीत सिंह नेपाल सीमा तक पहुंचे थे। यहां दोनों को नेपाल सीमा में प्रवेश करना था। जिसके बाद आईएसआई के स्लीपर सेल की मदद से अमृतपाल और पप्पलप्रीत को किसी दूसरे देश के आईएसआई के शेल्टर हाउस में भेजा जाना था। भारत सरकार की सख्ती की वजह से अमृतपाल भारत-नेपाल सीमा पार नहीं कर सका।
अब यह सकता है प्लान
आईएसआई पंजाब से सटी पाकिस्तान की सीमा से अमृतपाल को पाकिस्तान में लाने का प्रयास कर सकती है। अमृतपाल को सीमा पार पहुंचाने के लिए आईएसआई ने पाकिस्तान से सटे पंजाब के फाजिल्का, फिरोजपुर, तरनतारन, गुरदासपुर, अमृतसर और अजनाला के इलाकों में अपने स्लीपर सेलों को एक्टिव किया है।
50 से ज्यादा गांव में छापेमारी
हालांकी 28 घंटो से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी उनके हत्थे अमृतपाल नहीं चढ़ा है। पुलिस होशियारपुर समेत 50 से ज्यादा गांव में छापेमारी कर रही है। मेनारिया गांव और पास के इलाकों में पुलिस ड्रोन की मदद से सर्च आपरेशन कर रही है। इन जिलों के ग्रामीण इलाकों में में हर आने-जाने वाले पर खास निगाह रखी जा रही है।