Cricket: इंदौर पिच की आईसीसी ने बदली रेटिंग, 14 मार्च को बीसीसीआई ने की थी अपील

Cricket Indore Pitch:सोमवार को आईसीसी (ICC) ने इंदौर पिच (Indore Pitch) की रेटिंग को बदल दिया। बीसीसीआई (BCCI) ने पिच को लेकर अपील की थी। बता दे कि बीते दिनों खेली गई भारत औऱ ऑस्ट्रेलिया (Ind vs Aus) के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्राफी (Border Gavaskar Trophy) का एक टेस्ट मैच इंदौर में भी खेला गया था। जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इंदौर को खराब पिचों की श्रेणी में डाल दिया था।

14 मार्च को बीसीसीआई ने की थी अपील

बता दे कि, इसके बाद बीसीसीआई (BCCI) ने 14 मार्च को इस फैसले के खिलाफ अपील की थी। अब आईसीसी ने बीसीसीआई (BCCI) की अपील पर पिच की रेटिंग बदल दी और नया फैसला सुनाया है। आईसीसी ने इंदौर के होलकर स्टेडियम (Holker Stadium) की पिच की रेटिंग खराब से बदलकर औसत से नीचेकर दिया है।

इंदौर में हारा था भारत

जानकारी के लिए बता दे कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला तीसरा टेस्ट इंदौर में तीन दिन के अंदर खत्म हो गया था। आईसीसी पिच और आउटफील्ड मॉनिटरिंग प्रक्रिया के तहत इंदौर के पिच को खराब बताया गया था। दोनों टीमों के स्पिनरों को पहले दिन की शुरुआत से ही स्पिन के अनुकूल सतह से काफी मदद मिली थी। पहले दिन 14 में से 13 विकेट स्पिनर्स ने लिए थे।

तीसरे मैच में गिरे थे 31 विकेट

इस टेस्ट मैच में कुल 31 विकेट गिरे थे, इनमें से 26 विकेट स्पिनरों ने लिए थे, जबकि केवल चार विकेट तेज गेंदबाजों के खाते में गए थे। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ था। इस टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ की कप्तानी में भारत को हराया था। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *