Haryana: कुमार विश्वास का AAP पर निशाना, बोलें- ‘गंदी हो चुकी राजनीति, मुझे भी देना पड़ता ठेकों का हिसाब’

Haryana: आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के पूर्व नेता और मशहूर कवि कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) ने एक बार फिर आप पर निशाना साधा है। कुमार विश्वास ने कहा कि अब राजनीति गंदी हो चुकी है। इसीलिए राजनीति से किनारा किया है। अगर वह आज राजनीति में होते तो उन्हें भी शराब के ठेकों का हिसाब देना पड़ता।

मनीष सिसोदिया पर साधा निशाना

बता दे कि, कुमार विश्वास(Kumar Vishwas)का यह निशाना दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) पर था। मनीष सिसोदिया को आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court) ने 20 मार्च तक तिहाड़ जेल में भेज दिया है। दिल्ली के कथित शराब घोटाले (Liqour Scam) में सीबीआई ने सिसोदिया को 27 फरवरी को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी से पहले जांच एजेंसी सीबीआई(CBI)ने सिसोदिया से कई घंटों की पूछताछ की थी।

कुमार विश्वास स्कूल कार्यक्रम में हुए शामिल

दरअसल, कुमार विश्वास सोमवार को हरियाणा (Haryana) के झज्जर (Jhajjar) में एक स्कूल के कार्यक्रम में शामिल हुए। काव्य मंच से उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया और आहवान किया किसामने वाला चाहे जो भी कहे वह कतई न करे, जो मन गवाही दे बस वही करें। छोटा सपना देखना अपराध है। अगर मन में विश्वास है तो आपको अब्दुल कलाम (Abdul Kalam) बनने से कोई नहीं रोक सकता।

हरियाणा ने कर्म करना सिखाया- विश्वास

आगे मशहूर कवि कुमार विश्वास ने बेटियों से आहवान किया किहरियाणा वह जगह है जहां पर कर्म करना सिखाया गया। ये एक पावन धरती है जिस पर भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का उपदेश दिया था। गीता धार्मिक ग्रन्थ नहीं है बल्कियह मनोविज्ञान ग्रंथ भी है जो कि हारेहुए व्यक्ति में विश्वास पैदा करता है। इसलिए हरियाणा के छात्र कभी हारते नहीं है बल्कि वह हर संघर्ष को जीत जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *