सरपंचों को हिरासत में लिये जाने पर गुस्से में आई पंचायतें, प्रदेश के कई हिस्सों में हुआ आज प्रदर्शन

पंचकूला: पंचकूला मे ई टेंडरिंग रद्द करने की मांग को लेकर पंचकूला-चंडीगढ़ बॉर्डर पर बैठे सरपंचों को हाई कोर्ट के ऑर्डर के बाद हिरासत में ले लिया गया था। सभी सरपंचों को मोगिनंद में स्थित पुलिस लाइन में ले जाया गया। फिलहाल अभी सरपंच एसोसिएशन हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसानों को पुलिस हिरासत में रखा गया है।

चरखी दादरी में भी हुआ आज प्रदर्शन

पंचकूला में सरपंचों के साथ किए गए बर्ताव को लेकर सरपंचों का गुस्सा फूटा है। कस्बा बाढड़ा के क्रांतिकारी चौक पर रोष प्रदर्शन कर सीएम का पुतला जलाया गया। पंचायत खापों संग मिलकर सरपंचों ने हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। सरपंच एसोसिएशन के अलावा राजनैतिक दलों, खाप पंचायतों, किसान संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए।

जींद में भी देखने को मिला प्रदर्शन

पंचकूला पुलिस ने प्रदर्शनकारी सरपंचों को हिरासत में लेने के बाद अब जींद में रिएक्शन देखने को मिला है। जींद में देर रात सरपंचों ने किया रोड़ जाम गांव कंडेला में चंडीगढ़ नैशनल हाइवे को किया था जाम और गांव निर्जन के पास जाम लगाया था।

हाईकोर्ट ने दिए थे आदेश

वहीं आपको ये भी बता दें की पुलिस की यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेशों के बाद देखने को मिली है, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से पुलिस को यह आदेश दिया गया था कि शनिवार की रात 10 बजे तक धरनास्थल खाली करवाया जाए और यदि पुलिस रात 10 बजे तक धरनास्थल खाली करवाने में असमर्थ रही तो सरपंचों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *