उमेश पाल हत्याकांड में एक और खुलासा, एक तस्वीर जिसने मचा दी उथलपुथल

प्रयागराज: उमेश पाल हत्याकांड मामले में नया मोड़ आ गया है। इस मामले में सोमवार देर रात को एसटीएफ ने इलाहबाद सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी से एक छात्र को गिरफ्तार किया है। इस छात्र को हत्या की साजिश का सूत्रधार बताया जा रहा है। अब इस छात्र की एक तस्वीर ने पुरे मामले में हड़कंप मचा दिया है। हालाँकि सूर्या समाचार इस तस्वीर की पुष्टि नहीं करता है।

उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता सदाकत खान का समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ एक तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में सदाकत खान अखिलेश यादव से हाथ मिलाते हुए दिखाई दे रहा है। दोनों के साथ में सपा की पूर्व प्रवक्ता और इलाहाबाद विवि की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह भी खड़ी दिखाई दे रही हैं।

मामले में यह हुए खुलासे

यूपी के उमेश पाल हत्याकांड में पिछले 24घंटों में 3बड़े खुलासे हुए हैं। पहला- प्रयागराज में उमेश की हत्या के लिए 6नहीं 13शूटर थे। इनमें 7बैकअप में थे। दूसरा- हत्या की साजिश मुस्लिम हॉस्टल में रची गई। तीसरा- साजिश में अहम रोल अहमदाबाद के साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ का था। अशरफ बरेली जेल में बंद है।

सदाकत का बयान

यह खुलासा इलाहाबाद हाईकोर्ट का वकील और हत्या में शामिल सदाकत खान ने पूछताछ के दौरान किया। प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने बताया कि सदाकत को एसटीएफ ने सोमवार को गोरखपुर से गिरफ्तार किया। ये नेपाल भागने की फिराक में था। सदाकत इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मुस्लिम बोर्डिंग हॉस्टल के कमरा नंबर 36में अवैध रूप से रह रहा था।

शूटरों ने चुना भीड़भाड़ वाला क्षेत्र

शूटरों के अलावा अन्य लोग भी बैकअप के लिए लगाए गए थे। धूमनगंज भीड़भाड़ वाला एरिया होने के कारण 6शूटर्स ने घर पर धावा बोला था। उमेश और उसके गनर पर गोलियां बरसाईं थीं। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद शूटर्स को बैकअप देने वाले भी अपने अपने वाहनों से फरार हो गए।

सदाकत खान का सपा कनेक्शन

गिरफ्तार वकील सदाकत खान का सपा कनेक्शन सामने आया है। उसकी सपा के मुखिया अखिलेश यादव के साथ फोटो सामने आई है। एक ग्रुप फोटो में वह अखिलेश के साथ हाथ मिलाता दिख रहा है। सदाकत की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया में यह फोटो अब वायरल हो रही है। सपा पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, अब तक सपा की ओर से इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। सदाकत अतीक के खास गुर्गे शूटर मोहम्मद गुलाम का दाहिना हाथ माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *