ऑटो चालक ने म्यांमार की महिला को पहले किया किडनेप फिर चार दरिंदों ने की हैवानियत

नई दिल्ली: आज दिल्ली में फिर गैंग रेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह महिला म्यांमार की रहने वाली थी जिसे क्लोरोफॉर्म सुंघा कर बेहोश करके अज्ञात स्थान पर ले जाया गया फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया गया।

दिल्ली के कालंदीकुंज का है मामला

कालंदीकुंज इलाके में म्यांमार मूल की एक महिला से गैंगरेप की वारदात सामने आई है। सड़क पर खड़ी इस महिला को ऑटो ड्राइवर अगवा कर अपने साथ एक कमरे पर ले गया, जहां चार लोगों ने उसके साथ मारपीट की और बारी-बारी से रेप किया। इस वारदात के बाद उसे एक अनजान जगह पर छोड़ दिया गया।

महिला ने दिया यह बयान

पुलिस को दिए बयान में 21साल की पीड़ित महिला ने बताया कि वह विकासपुरी एरिया में पति और करीब डेढ़ साल की बेटी के साथ रहती है। मूलरुप से म्यांमार की रहने वाली पीड़िता रजिस्टर्ड रिफ्यूजी है। पिछले महीने से इस महिला को पेट में कोई दिक्कत थी, जिसका इलाज कराने के लिए वह 22फरवरी को पति व बेटी के साथ एक डॉक्टर के पास कंचन कुंज आई थी। यहां से फ्री होने के बाद रात करीब साढ़े नौ बजे वे घर जाने के लिए गेट नंबर एक मेट्रो स्टेशन कालंदी कुंज पहुंचे।

पहले किडनेप किया

पति सड़क पार कर टॉयलेट के लिए चले गए. तभी उसके नजदीक एक ऑटो आकर रुका। ड्राइवर ने बाहर निकलकर उसके मुंह पर कपड़ा लगाया और बच्चे समेत जबरन ऑटो के अंदर बिठा दिया। वह कुछ देर बाद पूरी तरह से होश में आई तो उसने खुद को एक कमरे में बंद पाया। उस कमरे में चार युवक थे, जहां इन लोगों ने उसके साथ मारपीट की और एक-एक कर सबने जबरन शारीरिक सम्बंध बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *