नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला की दिल्ली दौरे के दौरान अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्होंने ट्वीट करके बताया कि कैलाश अस्पताल नोएडा में हेल्थ की जांच के बाद पता चला कि हृदय की एक धमनी में ब्लॉकेज है। तुरंत परीक्षण किया और स्टंट डाल कर उपचार करवाया।
हिमाचल के आदरणीय राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल जी का कुशलक्षेम जाना।
माननीय राज्यपाल जी को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो, देवी-देवताओं से यही कामना करता हूं।
Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) February 27, 2023
पीएम का आभार किया व्यक्त
कहा कि पीएम के प्रयासों से स्टंट की लागत कम हुई है। इसी कारण मेरे उपचार में भी कुल लागत एक लाख रुपये से कम आई। पीएम मोदी के इस फैसले से आम नागरिकों को काफी राहत मिल रही है। मेरे सभी शुभचिंतकों का भी धन्यवाद, जिनकी दुआओं से मैं अब पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं।
कैलाश अस्पताल, नोएडा में स्वस्थ्य परीक्षण के बाद पता चला कि मेरे हृदय की एक धमनी में ब्लॉकेज है। तुरंत परीक्षण किया और स्टंट डाल कर उपचार करवाया।
आभार माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी @narendramodi जी @PMOIndia का, जिन्होंने स्टंट की लागत को कम किया है।
1/1
Raj Bhavan, Himachal Pradesh (@RajBhavanHP) February 27, 2023
उपराष्ट्रपति से की थी मुलाक़ात
शनिवार को शुक्ला ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की थी और हिमाचली टोपी भेंट की थी। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात कर हिमाचल प्रदेश की पारंपरिक टोपी और चंबा रुमाल भेंट किए।