दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया टीम ने छठी बार आईसीसी महिला टी20विश्व कप पर अपना कब्जा किया। केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में कंगारु टीम ने मेजबान साउथ अफ्रीका को 19रनों से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेथ मूनी के अर्धशतक के दम पर 156रनों का स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम निर्धारित 20ओवर में 137रन ही बना सकी।
ऑस्ट्रेलिया का टूर्मनामेंट में शानदार सफर
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पूरे विश्व कप के दौरान शानदार प्रदर्शन किया। अपने लीग राउंड के सभी मुकाबले जीतकर टीम ने भारत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई। उस रोमांचक और बेहद करीबी मुकाबले में भारत को 5रनों से हराकर ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में एंट्री की। जहां उसने मेजबान अफ्रीका को शिकस्त देकर एक बार फिर चैंपियन का सहरा अपने सर पर बांध लिया।
मूनी को प्लेयर ऑफ द सीरीज
ऑस्ट्रेलिया की स्टार सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी ने फाइनल मुकाबले में महज 53गेंदों पर 74रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 9चौके और एक छक्के जड़े। इस पारी के साथ मूनी के नाम टी20विश्व कप के फाइनल मुकाबले में दो बार अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाने के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवार्ड से नवाजा गया।
6 बार टी20 चैंपियन
आईसीसी महिला टी20विश्व कप पर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने हैट्रिक जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही कंगारु महिला टीम कुल 6बार टी20कप पर अपने घर ले गई। इससे पहले उसने 2010, 2012, 2014, 2018, 2020में ट्रॉफी अपने नाम की थी।
7बार वनडे विजेता
ऑस्ट्रेलिया की वूमेन्स टीम 7बार वनडे विश्व कप भी अपने नाम कर चुकी है। टीम 1978, 1982, 1988, 1997, 2005, 2013, 2022में विश्व कप खिताब अपने नाम कर चुकी है।
21आईसीसी ट्रॉफी
अगर ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीम की भी उपलब्धियों को शामिल कर लिया जाए तो ऑस्ट्रेलिया ने 21वीं बार आईसीसी की ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। ऑस्ट्रेलिया मेन्स टीम ने 5 बार 1987, 1999, 2003, 2007, और 2015 एक बार साल 2021 टी20 वर्ल्ड कप और 2 बार 2006, 2009 में ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है।