मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। वो फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ कई अन्य मुद्दों पर भी खुलकर बात करती हैं। कंगना को कई बार राजनीतिक मुद्दों पर भी अपनी राय रखते हुए देखा गया है। वो इससे संबधित पोस्ट भी सोशल मीडिया पर समय-समय पर शेयर करती रहती हैं। कंगना ने पंजाब में एक बार फिर से चल रहे खालिस्तानी मूवमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि, वो अमृतपाल सिंह से चर्चा करने के लिए तैयार हैं। बस अगर कोई उनपर गोली ना चलाए तो।
कंगना ने बी-टाउन में अपनी एक अलग जगह बनाई है। पिछले कुछ समय से उन्होंने फिल्मों के अलावा कई मुद्दों पर अपने बयानों से भी खूब सुर्खियां बटोरी है। हाल ही में वो एक बार फिर से ट्वीटर पर सक्रिय हुईं हैं।कंगना के सोशल मीडिया पर आते ही कंट्रोवर्सी भी उनसे जुड़ने लगी हैं। वारिस पंजाब दे के अमृतपाल सिंह वाले मामले पर कंगना का रिएक्शन आया है।
अमृत पाल मुझसे चर्चा करें-कंगना
कगंना रनौत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि महाभारत में पांडवों ने राजसूय यज्ञ किया था, अर्जुन स्वयं सभी राजाओं से टैक्स लेने के लिए चीन तक गए थे। तब सभी राजाओं ने युधिष्ठिर को विराट भारत का सम्राट घोषित कर दिया। यहां तक कि जो विश्व युद्ध हुआ, उसे भी महाभारत कहा गया। अमृत पाल मुझसे चर्चा करें।
कंगना ने अपने इस ट्वीट में आगे लिखा कि अमृत पाल ने देश को खुली चुनौती दी है कि अगर कोई उनके साथ बौद्धिक चर्चा करने को तैयार है तो वह खालिस्तान की मांग को सही ठहरा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर खालिस्तानियों ने मुझ पर गोली नही चलाई तो मैं अमृत पाल से चर्चा करने के लिए तैयार हूं।
क्या है पूरा मामला
कुछ दिन पहले पंजाब में अजनाला पुलिस स्टेशन पर वारिस पंजाब दे के अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने हमला किया। अमृतपाल सिंह ने अपने समर्थक सवप्रीत सिंह तूफान के खिलाफ केस दर्ज कराने का कड़ा विरोध किया है। जिसके बाद उनके करीबी लवप्रीत तूफान को अब जेल से रिहा कर दिया गया है। इसी मामले पर एक्ट्रेस कंगना ने अमृतपाल से चर्चा करने की बात कही है।