CBSE Exam 2023: सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा आज से शुरू, इन जरूरी दिशा-निर्देशों का करें पालन

CBSE Exam 2023: सीबीएसई यानि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की परीक्षा आज से शुरू हो रही हैं। जिसको लेकर बोर्ड ने जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। सभी छात्रों को इन दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 21मार्च तक आयोजित की जाएंगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं पांच अप्रैल2023तक आयोजित की जाएंगी।

बता दे कि, कक्षा 10वीं और12वीं के एडमिट कार्ड हाल ही में सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी किए गए थे। स्कूलों के प्रमुखों को स्कूल लॉग इन आईडी से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने थे और उन पर स्कूल प्रिंसिपल को हस्ताक्षर करने थे। जिसके बाद उन्हें छात्रों को दिया गया।

बोर्ड ने कोरोना काल की दूसरी लहर के दौरानसैद्धांतिक बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी थी। एक वैकल्पिक मूल्यांकन मानदंड तैयार किया गया था। जिसके बाद छात्रों को मूल्यांकन के आधार पर उत्तीर्ण किया गया। बीते साल बोर्ड ने दो टर्म में परीक्षा को आयोजित किया था। इस बार साल 2023 में सीबीएसई की परीक्षा सामान्य रूप से कराई जा रही है। जिसको लेकर बोर्ड ने दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।

बोर्ड परीक्षा के लिए जरूरी दिशा-निर्देश…

परीक्षा हॉल में छात्रों को तय समय से पहले पहुंचना होगा।

बोर्ड की परीक्षा सुबह 10.30 बजे शुरू होगी।

परीक्षा केंद्र में जीपीएस, इलेक्ट्रॉनिक आइटम और मोबाइल को नहीं रखना होगा।

सीबीएसई एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा।

परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *