#HardikNatasaWedding: आज उदयपुर में हिन्दू धर्म के अनुसार लेंगे सात फेरे, 2 साल का बेटा अगस्त्य भी शामिल

HardikNatasaWedding: भारतीय टीम के क्रिकेटर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) डेस्टिनेशन वेडिंग कर रहे हैं। इस कपल ने मंगलवार को वैलेंटाइन डे (Valentine Day) के मौके पर क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी। उदयपुर (Udaipur) में आज 15फरवरी को दोनों हिंदू धर्म के रिति रिवाज से सात फेरे लेने जा रहे हैं। हार्दिक पांड्या ने शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है।

बता दे कि, शादी की तस्वीरों में नताशा व्हाइट गाउन में दिख रही है और क्रिकेटर हार्दिक पांड़्या (Hardik Pandya) ने ब्लैक सूट पहना हुआ हैं। दोनों की शादी की खास बात यह है कि इसमें उनका 2 साल का बेटा अगस्त्य भी शामिल हुआ। तस्वीरों में माता-पिता बेटे के साथ भी दिखाई दें रहे हैं।

सर्बिया की रहने वाली है नताशा

जानकारी के लिए बता दे कि, नताशा स्टानकोविक एक एक्ट्रेस और मॉडल हैं और सर्बिया की रहने वाली हैं। सर्बिया( Serbia) में ही नताशा ने मॉडलिंग में करियर शुरू किया था। बाद में मुंबई आकर बॉलीवुड (Bollywood) में प्रसिद्धि हासिल की। इस जोड़े की शादी की रस्में 13 फरवरी से शुरू हुई थी।

16 फरवरी तक चलेगी रस्में

क्रिकेटर और एक्ट्रेस की शादी की रस्में 16 फरवरी तक चलेंगी। शादी का थीम को पूरी तरह सफेद रखा गया है। दुल्हन बनी नताशा ने सफेद गाउन पहना हुआ है। प्री वेडिंग फंक्शन मेंहदी, संगीत और हल्दी 13 फरवरी की शाम से ही शुरू हो गए थे।

13 फरवरी की शाम को हार्दिक और नताशा को पूरे परिवार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। जिसके बाद परिवार के साथ दोनों ने उदयपुर के लिए उड़ान भरी थी। इस दोनों के परिवार के सदस्य मौजूद थे।

फिल्म सत्याग्रह से हुआ बॉलीवुड करियर शुरू

बता दे कि, एक्ट्रेस नताशा स्टानकोविक का जन्म 4 मार्च 1992 को सर्बिया में हुआ था। नताशा का बचपन सर्बिया में अपने परिवार के साथ बीता। सर्बिया में ही पहले उन्होंने मॉडलिंग में करियर शुरू किया। बाद में बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए मुंबई आ गई। नताशा की बॉलीवुड में पहली फिल्म सत्याग्रह थी। इसके अलावा वो बिग बॉस 8 और नच बलिए 9 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं। नताशा का सबसे ज्यादा प्रसिद्धि डीजे वाले बाबू गाने से मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *