#ChetanSharma: चीफ सेलेक्टर ने वर्ल्ड क्रिकेट को चौंकाया, बोले भारतीय टीम के खिलाड़ी लेते हैं इंजेक्शन

दिल्ली: भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा का एक स्टिंग ऑपरेशन का वीडियों सामने आया है। जिसमें वो भारतीय खिलाड़ी को लेकर बेहद चौंकाने वाले खुलासे करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि टीम इंडिया के खिलाड़ी खुद को फिट रखने के लिए इंजेक्शन लेते हैं।

चेतन शर्मा ने वर्ल्ड किक्रेट को चौंकाया

भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावास्कर ट्रॉफी जारी है। नागपुर में हुए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया। उसने ऑस्ट्रेलियाई टीम पर दबदबा बनाया और बेहतरीन जीत हासिल की। इसी बीच दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने अपने एक बयान से भारतीय टीम समेत वर्ल्ड क्रिकेट को चौंका दिया है।

भारतीय खिलाड़ी इंजेक्शन लेते हैं-चेतन शर्मा

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और मौजूदा मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने कहा है कि, भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी इंजेक्शन लेते हैं और 80% फिट होने पर भी 100% फिट हो जाते हैं। उन्होंने कहा है कि ये पेन किलर नहीं होती है, बल्कि इन इंजेक्शन में ऐसी दवा होती है जो डोप टेस्ट में नहीं पकड़ी जाती है।

खिलाड़ियों के पास अपने डॉक्टर्स

इतना ही नहीं चेतन शर्मा ने कहा है कि भारतीय खिलाड़ियों के पास अपनी खुद की मेडिकल टीम और डॉक्टर्स भी होते हैं। जो उन्हें इंजेक्शन के डोज उपलब्ध कराते हैं। जिससे वो किसी टूर्नामेंट से पहले डोप टेस्ट के दौरान पूरी तरह से फिट समझे जा सके।

NCA देता है अनफिट खिलाड़ियों को हरी झंडी ?

चेतना शर्मा ने कहा है कि नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) अनफिट खिलाड़ियों को भी हरी झंडी दे देता है। जिसके बाद टीम के चयनकर्ताओं को इसपर आखिरी फैसला लेने के बोला जाता है। इस दौरान उन्होंने कहा कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की चोट बेहद गंभीर है। अगर वो ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के एक भी मुकाबले में हिस्सा लेते तो कम से कम एक साल के लिए तो जरूर टीम से बाहर हो जाते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *