Ind vs Aus 2023: भारत को बड़ा झटका, दूसरे टेस्ट से श्रेयस अय्यर बाहर, बुमराह की वापसी पर संकट

Ind vs Aus 2023:भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। भारत इस बॉर्डर गावस्कर ट्राफी(Border Gavaskar Trophy)के पहले मैच को जीतकर 1-0 से आगे है। सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 17 फरवरी से दिल्ली (Delhi) के अरूण जेटली स्टेडियम(Arun Jaitley Stadium)में खेला जाएगा। टेस्ट मैच से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है।

दूसरे टेस्ट से बाहर अय्यर

मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर(Shreyas Iyer)बाहर हो गए हैं। अय्यर अभी पूरी तरह से फिट नहीं है। अय्यर के बाहर होने पर सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) को दूसरा टेस्ट मैच खेलने का मौका मिल सकता है। बता दे कि बीते दिसंबर महीने में श्रेयस अय्यर ने बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था।

अय्यर ने पहले टेस्ट में 86 रनों की पारी खेली थी। जबकि दूसरे मैच में 87 और 29 रनों का योगदान दिया था। अय्यर ने ये पारियां ऐसे समय पर खेली थी जब भारत को इसकी बेहद जरूरत थी। अय्यर की इन पारियों के दम पर भारत ने सीरीज अपने नाम की थी।

बुमराह की वापसी पर संशय बरकरार

जानकारी के लिए बता दे कि, अय्यर के बाद अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह(Jasprit Bumrah)की वापसी अभी संभव नहीं दिख रही है। बुमराह भी चोट की वजह से कई महीनों से टीम से बाहर चल रहे हैं। बुमराह की कमी टी-20 विश्वकप में साफ दिखाई दे रही थी। बताया जा रहा है कि तेज गेंदबाज बॉर्डर गावस्कर ट्राफी के बाद आईपीएल(IPL 2023)के आगामी सीजन से भी बाहर हो सकते हैं।

भारत ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज शेड्यूल

पहला टेस्ट मैच 9 फरवरी नागपुर

दूसरा टेस्ट मैच 17 फरवरी दिल्ली

तीसरा टेस्ट मैच 1 मार्च इंदौर

चौथा टेस्ट मैच 9 मार्च अहमदाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *