#Bihar: केन्द्रीय मंत्री नित्यानंद राय को गोली मारने की साजिश नाकाम, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

#Bihar: बिहार में केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय (Nityanand Rai) की हत्या की बड़ी साजिश नाकाम हुई है। बिहार की वैशाली पुलिस (Vaishali Police) ने वीडियो वायरल होते ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री को महाशिवरात्रि (Mahashivratri) को गोली मारने का प्लान बनाया जा रहा था।

शिव बारात में शामिल होते हैं नित्यानंद राय

बता दे कि, गृह राज्यमंत्री हाजीपुर (Hajipur Mahashivratri)में महाशिवरात्रि पर निकलने वाली बारात में शामिल होते हैं। इस बारात में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। जिसको लेकर उनकी हत्या की साजिश रची जा रही थी। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को धर दबोचा।

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कराई शिकायत दर्ज

वीडियो के वायरल होने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं (BJP Workers) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद हाजीपुर थाना पुलिस (Hajipur Police) ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी को धर दबोचा। मामले में थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को एक वीडियो मिला था। जिसमें एक युवक केन्द्रीय मंत्री को जान से मारने की बात कह रहा था।

उजियारपुर से सांसद है नित्यानंद राय

पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए एक टीम को गठित किया और आरोपी को सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गोरौला निवासी माधव झा के रूप में हुई। वह हाजीपुर के हथसारगंज में रहता है। नित्यानंद राय समस्तीपुर जिले के उजियारपुर से लोकसभा सांसद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *