Ind vs Aus Test Series 2023: भारत के पक्ष में नागपुर के आंकड़े, 6 में से चार मैचों में हुई जीत

Ind vs Aus Test Series 2023: दुनिया की दो बेहतरीन टेस्ट टीमों भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच 9 फरवरी से सीरीज शुरू होने जा रही है। इस सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रशंसक काफी उत्साहित है। चोटी के दो टीमों के बीच हमेशा ही कड़े और रोमांच भरे मुकाबले देखने को मिलते हैं।

नागपुर (Nagpur) के विदर्श क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Vidarbha Cricket Association Stadium) में बॉर्डर-गावस्कर ट्राफी (Border Gavaskar Trophy) का पहला मैच खेला जाएगा। दोनों के पास दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों से लेकर गेंदबाज तक टीम में शामिल है लेकिन, नागपुर में आंकड़े भारत के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं। विदर्भ में भारत का रिकॉर्ड शानदार रहा है।

इसके अलावा भारत के लिए यह सीरीज बेहद की खास है क्योंकि, इस सीरीज बाद टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (Test Championship Final) के लिए भारत का पता चल जाएगा। चैंपियनशिप फाइनल में जगह बनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया को 3-1 या 2-0 से सीरीज में हराना होगा। जिसके बाद भारत टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंच जाएगा।

भारत के पक्ष में रिकॉर्ड

अगर बात विदर्भ स्टेडियम (Vidarbha Stadium) की करें तो अब तक भारत ने इस मैदान पर कुल मिलाकर 6 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें एक मैच ड्रा और एक में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। जबकि भारत ने 4 मैचों में जीत का परचम लहराया है। इसलिए पहले मैच में भारत का पलड़ा भारी नजर आ रहा है और ऑस्ट्रेलिया के लिए चुनौती बढ़ रही है।

विदर्श पर हार जीत के आंकड़े

जानकारी के लिए बता दे कि, टीम इंडिया ने इस मैदान पर साल 2008 में ऑस्ट्रेलिया (Australia Vs India 2008) के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेला था। इस दौरान मेजबान टीम ने 172 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी। इसके बाद टीम इंडिया ने साल 2010 साउथ अफ्रीका (India vs South Africa 2010) के साथ इस मैदान पर अपना दूसरा टेस्ट खेला था और इस मैच में मेजबान टीम को एक पारी और 6 रनों से करारी शिकस्त खाई थी।

वहीं साल 2010 में ही टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड (India vs Newzealand 2010) के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था और उस दौरान भारत ने एक पारी और 198 रनों से कीवी को शर्मनाक हार दी थी।साल 2012 में भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia 2012) के बीच टेस्ट मुकाबला खेला गया। हालांकि ये टेस्ट मैच ड्रा पर खत्म हुआ था। टीम इंडिया का साल 2015 में साउथ अफ्रीका (India vs South Africa 2015) से एक बार फिर इस मैदान पर टेस्ट में आमना-सामना हुआ था। हालांकि इस मैच में टीम इंडिया ने 124 रनों से जीत हासिल की थी।

साल 2017 में इस मैदान पर श्रीलंका (India vs SriLanka 2017) के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था और इस टेस्ट में भारत ने एक पारी और 239 रनों से विशाल जीत दर्ज की थी।

टीम हार जीत

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया भारत 172 रनों से जीता

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका भारत अफ्रीका पारी और 6 रनों से जीता

भारत बनाम न्यूजीलैंड न्यूजीलैंड पारी और 198 रनों से भारत जीता

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया बेनतीजा बेनतीजा

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दक्षिण अफ्रीका भारत 124 रनों से जीता

भारत बनाम श्रीलंका श्रीलंका भारत पारी और 239 रनों से जीता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *