बहादुरगढ़ को मिलेगा नया इंडस्ट्रियल सेक्टर, सेक्टर 18, 18ए और 19 मे काटे जाएंगे औद्योगिक प्लाट

बहादुरगढ़: विकास की दिशा में हरियाणा नित नए किर्तिमान स्थापित कर रहा है। औद्योगिक क्षेत्र बहाहुरगढ़ को जल्द ही एक नया इंडस्ट्रियल सेक्टर मिलने वाला है। जिससे विकास को और गति मिलेगी। साथ ही रोजगार के नए नए अवसर भी उपलब्ध होंगे।

विकास को मिल रही है गति

विकास को गति देने की दिशा में एक और शानदार पहल रोजगार के नए नए अवसर को सृजित करेगा। आपको बता दें कि हरियाणा के महत्वपूर्व औद्योगिक क्षेत्र बहादुरगढ को जल्द ही एक और नया इंडस्ट्रियल सेक्टर मिलने वाला है। सूर्या रोशनी और पारले बिस्किट फैक्ट्री के साथ और पीछे लगती जमीन पर इस नई इंडस्ट्रियल सेक्टर को बसाया जा रहा है।

79 एकड़ जमीन पर बनाये गए प्लाट

दरअसल लिटिगेशन से बची हुई करीबन 79 एकड़ जमीन पर 150 प्लाट बनाये गए हैं। जो सेक्टर 18, 18 A और 19 में अलग अलग साइज के प्लाट रुप में उपलब्ध होंगे। 450 मीटर से साढ़े 3 एकड़ तक के प्लाट उद्योपतियों के लिए उपलब्ध होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *