नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी दीपक चाहर की पत्नी के साथ 10 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई है। बताया जा रहा है कि इतनी बड़ी रकम की फ्रॉड के तार हैदराबाद से जुड़े हैं। चाहर के परिवार ने पुलिस में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
जान से मारने की मिली धमकी
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर की पत्नी जया के साथ पैसों की धोखाधड़ी हुई। इतना ही बताया जा रहा है कि जब उन्होंने अपने पैसे मांगे तो ठगों ने उनके साथ गाली-गलौच की और जान से मारने तक की धमकी दे डाली। जिसपर दीपक चाहर के पिता ने पूर्व अधिकारी के खिलाफ यूपी में आगरा के हरीपर्वत थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।
क्या है पूरा मामला
रिपोर्टस के मुताबिक दीपक चाहर की पत्नी जया ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अधिकारी को ये पैसे एक डील के तहत दिए गए थे। जया ने पिछले साल 7 अक्टूबर 2022 को पैसे दिए। लेकिन जब क्रिकेटर की पत्नी ने अपने 10 लाख रुपये वापस मांगे गए तो क्रिकेट संघ के पूर्व अधिकारी ने गाली गलौच की और जान से मारने की धमकी भी दी।
चोट की वजह से दीपक बाहर
दीपक चाहर चोट की वजह से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने भारतीय टीम के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ खेला था।दीपक चाहर आईपीएल में एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स के खेलेंगे। गौरतलब है कि सीएसके ने उन्हें 2023 आईपीएल सीजन के लिए फिर से रिटेन किया है। दीपक अपनी चोट को ठीक करके टीम में वापसी और आईपीएल में खेलने की तैयारियों में लगे हुए हैं।