Asam: पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, बाल विवाह करने या कराने वाले 1800 लोग गिरफ्तार, 4004 केस दर्ज

Asam News: असम में बाल विवाह (Child Marriage) को लेकर पुलिस (Asam Police) ताबड़तोड़ एक्शन ले रही है। असम पुलिस ने अब तक बाल विवाह करने या कराने वाले 1800 लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रदेश के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने जानकारी देते हुए बताया कि, अब तक 4004 केस भी दर्ज हो चुके हैं। हम बाल विवाह को रोकने के लिए पूरी तरह से गंभीर है।

आज से शुरू होगी कार्रवाई

मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम (CM Himanta Biswa Sarma) ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में बाल विवाह को खत्म करने के प्रति दृढ़ संकल्पित है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा था कि इन केसों में कार्रवाई 3 फरवरी से शुरू की जाएगी। आज से दर्ज केसों में कार्रवाई तेज होगी।

प्रदेश के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट कर बताया कि असम पुलिस ने राज्य में बाल विवाह के 4004 मामले दर्ज किए हैं। मैं सभी से सहयोग की अपील करता हूं। दरअसल, पिछले महीने ही असम कैबिनेट ने बाल विवाह के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने का फैसला किया था और सभी हितधारकों से इन मामलों में सहयोग मांगा था।

POCSO एक्ट के तहत होगी कार्रवाई

इतना ही नहीं सरकार ने 14 साल से कम उम्र की लड़कियों से शादी करने वाले पुरुषों के खिलाफ (POCSO) एक्ट के तहत कार्रवाई वाले प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। अब आरोपियों के खिलाफ (POCSO) एक्ट के तहत कार्रवाई होने जा रही है।

बाल विवाह करना अपराध- सीएम

सीएम ने कहा कि, अगले 5-6 महीनों में ऐसे हजारों लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा क्योंकि, 14 साल से कम उम्र की लड़की के साथ यौन संबंध बनाना अपराध है।भले ही वह कानूनी रूप से पति ही क्यों न हो। सरमा ने कहा कि महिला की शादी की कानूनी उम्र 18 साल है और कम उम्र की लड़कियों से शादी करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *