संसद में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर फिर से हंगामा, दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर तक के लिए स्थगित

नई दिल्ली: संसद की कार्यवाही आज भी स्थगित करनी पड़ी है। इस कार्यवाही को स्थगित करने का मुख्य कारण गौतम अदानी के विषय पर संसद में विपक्ष जमकर हंगामा कर रहा है। लोकसभा की कार्यवाही दोहपर 2 बजे तक के लिए और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजकर 30 मिनट के लिए स्थगित की गई है।

विपक्ष ने सरकार को घेरने के लिए की थी बैठक

सरकार को घेरने के लिए आज भी विपक्षी दलों के सदन में नेताओं की एक बैठक बुलाई गई थी। ये बैठक राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुलाई थी। इससे पहले गुरुवार को संसद में जमकर हंगामा हुआ था और कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी थी।

इस रिपोर्ट के बाद से हो रहा है हंगामा

अदाणी समूह से जुड़ी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट और कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट पर चर्चा की मांग करते हुए हंगामा किया। साथ ही विपक्ष ने सीमा पर चीनी घुसपैठ का भी मुद्दा उठाया। कांग्रेस के कई राज्यसभा सदस्यों ने अडाणी समूह के खिलाफ हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा लगाए गए आरोपों से जुड़े मामले पर चर्चा की मांग करते हुए शुक्रवार को कार्यस्थगन के नोटिस दिए।

विपक्ष कर रहा है जांच की मांग

विपक्ष हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी गठित कर जांच कराने की मांग की। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि इसकी जांच जेपीसी या सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस के नेतृत्व में एक कमेटी बनाकर कराई जानी चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि जांच की डे-टू-डे रिपोर्ट तैयार कर उसकी जानकारी सार्वजनिक की जाए।

एलआईसी के मुद्दे पर की चर्चा की मांग

विपक्ष ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हमारे नोटिस हमेशा रिजेक्ट किए जाते हैं। महत्वपूर्ण मुद्दों पर हमें चर्चा का मौका नहीं दिया जाता है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इसीलिए हम सभी ने मिलकर यह तय किया कि सदन के भीतर एक सुर में आवाज उठाएंगे और आज एलआईसी में जिन करोड़ों लोगों का रुपया लगा है, उसको लेकर बात करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *