नई दिल्ली: रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर दोनों एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। दोनों की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बुधवार को उनकी फिल्म का तेरे प्यार में गाना रिलीज कर दिया गया है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस इसे जमकर शेयर कर रहे हैं और पसंद भी कर रहे हैं।
ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर और शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा की अपकमिंग मूवी तू झूठी मैं मक्कार बनकर तैयार हो चुकी है। जिसका फैंस बेसब्री से इतंजार कर रहे हैं। इस रोमांटिक फिल्म में रणबीर और श्रद्धा की बीच बेहतरीन केमस्ट्री नजर आ रही है। दोनों पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। लेकिन फिल्म के तेरे प्यार मेंगाने में ऐसा बिल्कुल भी नहीं लग रहा है कि वो पहली बार साथ में काम कर रहे हैं।
स्पेन में शूट हुआ है सॉंग
तू झूठी मैं मक्कार सॉंग स्पेन में शूट किया गया है। गाने में समुद्र किनारे के कई खूबसूरत नजारे देखने को मिल रहे है। इस सॉग को अरिजीत सिंह और निकिता गांधी ने गाया है। प्रीतम ने इसे कंपोज किया हैं, और इस गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। इस फिल्म को लव फिल्म के लव रंजन और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है। मूवी को लव रंजन ने ही डायरेक्ट भी किया है। इस फिल्म में दर्शकों कोरणबीर और श्रद्धा केरोमांस के साथ-साथ कॉमेडी भी देखने को मिलेगी।जिसमें प्रोड्यूसर बोनी कपूर भी नजर आने वाले हैं। यह बतौर एक्टर उनकी डेब्यू फिल्म होगी।बता दे रणबीर कपूर और श्रद्दा की यह फिल्म इसी साल होली के मौके पर 8 मार्च को रिलीज की जाएगी।