#IndvsNZ3rdT20: न्यूजीलैंड से लगातार चौथी सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगा भारत

Ind vs NZ 3rd T20: आज अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में टी-20 सीरीज को फाइनल होने जा रहा है। भारतीय टीम यह मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरेगी। वहीं, कीवी टीम वनडे में क्लीन स्वीप (3-0) झेलने के बाद टी-20 सीरीज को जीतकर दौरे का शानदार अंत करना चाहेगी। तीन मैचों की सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर खड़ी है।

न्यूजीलैंड को लगातार 3 सीरीज हराई

बता दे कि, भारत के लिए यह मैच कई मायनों में बेहद महत्यपूर्ण है क्योंकि, हार्दिक पांड्या(Hardik Pandya) बतौर कप्तान किसी बड़ी टीम के साथ खेल रहे हैं। वह अपना कप्तानी का रिकॉर्ड बेहतर करना चाहेंगे। अगर आंकड़ों की बात करे तो भारत ने इससे पहले लगातार न्यूजीलैंड(New Zealand) को लगातार तीन बार टी-20 सीरीज में हराया है। साथ ही भारत ने पिछली लगातार 10 टी-20 सीरीज जीती है और एक सीरीज बराबरी पर छूटी है।

ऐसे में बतौर कप्तान हार्दिक पांड्या (Captain Hardik Pandya) पर दवाब है। हर किसी की निगाहें पांड्या की युवा पलटन की अंतिम इलेवन पर टिकी हुई हैं। क्योंकि शुभमन गिल (Shubman Gill) और ईशान किशन (Ishan Kishan) की ओपनिंग जोड़ी इस सीरीज़ में फ्लॉप रही है। अब हर किसी की मांग है कि यहां पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) को मौका दिया जाना चाहिए। घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाकर पृथ्वी शॉ ने टीम इंडिया में वापसी की है, लेकिन प्लेइंग-11 में जगह नहीं बना पाए हैं।

प्लेइंग-11 में बदलाव करेंगे हार्दिक?

क्या कप्तान हार्दिक पांड्या टीम की प्लेइंग-11 में बदलाव करेंगे और बुरी फॉर्म से जूझ रहे ईशान या शुभमन को बाहर बैठाएंगे। यह भी एक बड़ा सवाल है, क्योंकि पिछले मैच में टीम इंडिया ने इसी प्लेइंग-11 के साथ जीत हासिल की थी।साथ ही टीम इंडिया के लिए तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) भी एक बड़ी चुनौती हैं, क्योंकि पिछले दो मैच में वह अपने रंग में नहीं दिखाई दिए। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह काफी महंगे साबित हुए हैं। अर्शदीप ने इस सीरीज के 2 मैच में 3 विकेट लेकर 58 रन लुटवा दिए, इस दौरान उन्होंने 9.66 की इकॉनोमी से रन लुटवाए हैं।

संभावित प्लेइंग इलेवन:

भारत की प्लेइंग-11: शुभमन गिलपृथ्वी शॉ, ईशान किशन, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, शिवम मावी, अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11: फिन एलेन, डिवॉन कॉन्वे, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, डिरेल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्युसन, ब्लेयर टिकनर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *