#DhanbadAag:मंगलवार को झारखंड के धनबाद (Dhanbad) में दर्दनाक आगजनी की घटना हुई। शहर में दो अलग-अलग जगहों पर आगजनी की खबर सामने आई। पहले शहर के एक क्लीनिक और 19दुकानों में आग लग गई। बाद में यहां आशीर्वाद टावर (Ashirwad Tower) में भीषण आग लग गई। लेकिन ये आग कैसे लगी, इसे लेकर धनबाद के डिप्टी कमिश्नर संदीप कुमार (Deputy Commisner Sandeep Kumar) ने जानकारी दी।
एक चिंगारी से फैली आग
डिप्टी कमिश्नर का कहना है कि आशीर्वाद अपार्टमेंट में चल रही किसी पूजा के दौरान एक छोटी सी चिंगारी से आग लग गई। आग इतनी फैली कि 15लोग इसकी चपेट में आ गए।एसएसपीसंजीव कुमार (SSP Sanjeev Kumar) के मुताबिक, मरने वालों में 11 महिलाएं, 3बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं। आग लगने से पूरी बिल्डिंग में अफरा-तफरी मच गई।
दमकल विभाग ने पाया काबू
सूचना के बाद मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंच गई थी। दमकल विभाग की तमाम कोशिशों के बाद भी अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आशीर्वाद टावर में कितने लोग फंसे हुए हैं, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है। बिल्डिंग में लगी आग दूर से ही दिखाई दे रही थी।
बता दें कि, शहर के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के शक्ति मंदिर के पास आशीर्वाद टावर में मंगलवार की शाम भीषण आग लग गई थी। इस घटना को लेकर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने घटना पर दुख व्यक्त किया। सीएम सोरेन ने कहा कि मैं खुद पूरे मामले को देख रहा हूं।
बता दें कि, रविवार को पहले शहर के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के हाजरा क्लीनिक में आग लगी थी। जिस घटना में 5लोगों की दम घुटकर मौत हो गई थी। इसके बाद अब आशीर्वाद टावर में भीषण आग लगने का मामला सामने आया।
19 दुकानें जलकर खाक
बीते सोमवार को भी धनबाद से आग लगने की खबर आई थी। धनबाद के कुमारधुबी बाजार में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। देखते ही देखते यह आग एक के बाद एक कई दुकानों तक फैल गई। इसकी चपेट में आने से 19दुकानें जलकर खाक हो गईं। हालांकि इसमें किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।