#PathanMovieCollection: सातवें दिन भी तकड़ी कमाई, पठान ने तोड़ दिए बड़े-बड़े रिकॉर्ड

#PathanMovieCollection:बेशर्म रंग गाने को लेकर विवादों में रही पठान मूवी (Pathan Movie) हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। साल 2023 की सबसे बड़ी फिल्म बनी पठान की बॉक्स ऑफिस (Box Office Collection) पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की मूवी ने 7 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी है। पठान हर दिन के कलेक्शन के साथ पुराने सभी रिकॉर्ड्स तोड़ रही है।

7वें दिन रिकॉर्ड कमाई

बता दे कि, पठान मूवी ने मंगलवार यानी 7वें दिन 21 करोड़ का कलेक्शन किया। पठान का इंडिया कलेक्शन (Pathan Movie India Collection) 350 करोड़ की ओर तेजी से बढ़ रहा है। जिससे पुराने रिकॉर्ड धराशायी हो गए। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह अब तक की सबसे बड़ी फिल्म होगी।

पठान की ताबड़तोड़ कमाई

शुरुआती रुझानों के मुताबिक, पठान ने मंगलवार को भी डबल डिजिट में कलेक्शन किया। फिल्म की कमाई सोमवार से थोड़ी कम देखी गई। सोमवार को पठान का इंडिया कलेक्शन 26.5 करोड़ था। जिसमें से 25.5 करोड़ की कमाई हिंदी वर्जन से थी। मूवी ने सातवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर रूल करते हुए 21 करोड़ का ऑल इंडिया नेट कलेक्शन किया।

अब तक कुल कमाई 328 करोड़ रुपए

शाहरूख खान और दीपिका पादुकोण की पठान मूवी की 7 दिनों की भारत में कुल कमाई 328.25 करोड़ बताई जा रही है। पठान का बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह डंका बज रहा है उसे देखते हुए अंदाजा है मूवी आसानी से 400 करोड़ के पार बिजनेस कर लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *