गोरखनाथ मंदिर पर हमला करने वाला मुर्तजा दोषी करार, एनआईए कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

लखनऊ: बड़ी खबर लखनऊ से सामने आ रही है। तक़रीबन एक साल पहले गोरखपुर मंदिर पर एक युवक ने हमला किया था। इस मामले की सुनवाई यूपी के लखनऊ के एनआईए कोर्ट में चल रही थी। इस मामले में कोर्ट ने आरोपी मुर्तजा को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई है।

मुर्तजा को आतंकी माना

बता दें कि मुर्तजा पर UAPA के तहत मामला दर्ज हुआ था और इसे आतंकी माना गया था। सोमवार को सुनवाई के लिए आतंकी मुर्तजा अब्बास को कड़ी सुरक्षा में लखनऊ में NIA/ATS की अदालत में लाया गया। इसने अप्रैल 2022में गोरखनाथ मंदिर पर हमला किया था।

अप्रैल में हुआ था यह हमला

जांच में सामने आया कि गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर के पास सिपाहियों पर हमले के मामले का हमलावर नेपाल भी गया था। उससे पुलिस को कई संदिग्ध दस्तावेज भी मिले। गोरखनाथ पीठ में अहमद मुर्तजा अब्बास नाम के शख्स ने हथियार लहराया था इससे हड़कंप मच गया। उसने पुलिसवालों पर हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *