#Khalistan: अस्ट्रेलिया में खालिस्तानियों ने किया भारतीयों पर हमला

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया से एक और चौंकाने वाली घटना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आईहै,जहां कथित खालिस्तानी समर्थक समूहों के लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर भारतीयों पर हमला किया। ऑस्ट्रेलिया टुडे के मुताबिक, हमले के बाद पांच लोगों को अस्पताल भेजा गया।वहीं, घटना की वीडियो वायरल होने के बाद, भारतीय जनता पार्टी के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने ऑस्ट्रेलिया में खालिस्तानी समर्थक द्वारा भारत विरोधी गतिविधियों की निंदा की।

मनजिंदर सिंह ने की घटना की निंदा

मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि मैं ऑस्ट्रेलिया में खालिस्तानी समर्थक द्वारा भारत विरोधी गतिविधियों की कड़ी निंदा करता हूं। असामाजिक तत्व जो इन गतिविधियों से देश की शांति और सद्भाव को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं, उनसे सख्ती से निपटा जाना चाहिए और दोषियों को कानून के कटघरे में लाया जाना चाहिए।

खालिस्तानियों ने भारतीय झंडे को तोड़कर फेंका

मनजिंदर सिंह ने घटना का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें भारतीय समूह को घटनास्थल से भाग गए जबकि खालिस्तानी समूह ने उन्हें मारना जारी रखा। एक व्यक्ति ने भारतीय झंडे को तोड़कर जमीन पर फेंक दिया। हिंदू ह्यूमन राइट्स ऑस्ट्रेलेशिया की निदेशक सारा एल गेट्स ने खालिस्तान समर्थकों के एक समूह द्वारा भारतीय राष्ट्रीय ध्वज ले जा रहे एक भारतीय युवक का पीछा करने का वीडियो ट्विटर पर साझा किया।

I strongly condemn anti India activities by pro Khalistani in Australia. Anti-social elements that are trying to disrupt the peace & harmony of the country with these activities, must be dealt with strongly and culprits must be brought to books.@ANI pic.twitter.com/xMMxNTQscc
Manjinder Singh Sirsa (@mssirsa) January 29, 2023

हमले की क्या है वजह?

खालिस्तानियों का दावा है कि इस जनमत संग्रह में शामिल होने के लिए 60हजार लोग पहुंचे लेकिन असलियत कुछ सौ से ज्यादा नहीं थी।माना जा रहा है कि भारतीयों के जोरदार विरोध और जनमत संग्रह में शामिल होने वालों की कम संख्या की वजह से खालिस्तानी बौखला गए और उन्होंने हमला कर दिया। इस दौरान खालिस्तानियों ने तिरंगे का अपमान भी किया। खालिस्तानी आतंकी पिछले कई दिनों से ऑस्ट्रेलिया में भारत के खिलाफ कई जहरीले अभियान चला रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *