#CMYogiStatement: राजस्थान में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath)ने बड़ा बयान दिया है। सीएम योगी ने कहा कि सनातन धर्म भारत का राष्ट्रीय धर्म है। दरअसल, योगी आदित्यनाथ राजस्थान (Rajasthan)के जालोर दौरे पर हैं। शुक्रवार को उन्होंने भीनमाल में नीलकंठ महादेव मंदिर के एक कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने सनातन धर्म को देश का राष्ट्रीय धर्म बताया।
500 साल बाद बन रहा भगवान राम का मंदिर- योगी
अपने बयान में योगी ने कहा कि हम निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर राष्ट्रीय धर्म से जुड़ते हैं। हम यदि राष्ट्रीय धर्म से जुड़ते हैं तो देश सुरक्षित होता है। हमारे धर्म स्थलों को तोड़ा जाता है तो उनका फिर से पुनर्निर्माण भी होता है। अब अयोध्या (Ayodhya) में 500 साल बाद राम मंदिर (Ram Mandir) बन रहा है, भव्य मंदिर बन रहा है।
अगर धर्म स्थलों को अपवित्र किया गया है, उनकी पुनर्स्थापना का एक अभियान चले और इस अभियान का क्रम आप देख रहे होंगे कि अयोध्या में 500 वर्ष बाद मोदी जी के प्रयास से भव्य राम मंदिर के निर्माण का काम आज पूरा होने जा रहा है। आज भारत का राष्ट्रीय मंदिर भगवान राम के मंदिर के रूप में स्थापित हो रहा है और मुझे बहुत खुशी है कि रामलला अगले एक वर्ष में अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे।
विपक्ष हुआ हमलावर
सीएम योगी के इस बयान के बाद विपक्ष भी हमलावर हो गया। कांग्रेस नेता उदित राज ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने बोला हमारा सनातन धर्म भारत का राष्ट्रीय धर्म है। मतलब सिख, जैन, बौद्ध, निरंकार, ईसाई और इस्लाम धर्म ख़त्म हो गया?