Madhya Pradesh: मुरैना में बड़ा हादसा, सुखोई 30 और मिराज-2000 विमान दुर्घटनाग्रस्त

Madhya Pradesh:शनिवार को मध्य प्रदेश के मुरैना (Morena Hadsa) में बड़ा हादसा हो गया। एयरफोर्स के दो लड़ाकू विमान सुखोई-30 (Sukhoi 30) और मिराज 2000 (Miraj 2000) दुर्घटनाग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर राहत बचाव दल पहुंच गया है और आगे की कार्रवाई में जुट गया।

ग्वालियर से भरी थी उड़ान

रक्षा मंत्रालय (Defence Ministry)के सूत्रों का कहना है कि, एयरफोर्स (Airforce) के दोनों विमानों ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर (Gwalior Airbase) एयरबेस से उड़ान भरी थी, जहां अभ्यास चल रहा था। रक्षा मंत्री (Defence Minister Rajnath Singh) ने एयरफोर्स चीफ (Air Force Chief) से इस हादसे को लेकर बातचीत की है।

हादसे में 2 पायलट सुरक्षित

जानकारी के लिए बता दे कि हादसे के बाद दोनों पायलट सुरक्षित है। वायुसेना ने मामले की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी (Court Of Inquiry) बैठा दी है। हादसा सुबह करीब साढ़े पांच बजे का बताया जा रहा है। दुर्घटना के दौरान सुखोई 30 में 2 पायलट थे जबकि मिराज 2000 में एक पायलट था। हादसे में 2 पायलट अभी सुरक्षित हैं जबकि एयरफोर्स का एक हेलिकॉप्टर तीसरे पायलट की लोकेशन पर पहुंच रहा है।

राजस्थान में हेलिकॉप्टर क्रैश

दूसरी ओर, कुछ देर पहले ही यूपी के आगरा (Agra) से उड़ान भरने वाला एक हेलीकॉप्टर राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के उच्छैन क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गनीमत रही है कि रिहाइशी इलाके में ये प्लैन क्रैश नहीं हुआ। डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर आलोक रंजन ने बताया कि भरतपुर में एक चार्टेड एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *