#WeatherUpdate: राजधानी में मौसम बदलेगा ‘रंग’, रविवार से बारिश का अलर्ट

#Weather Update: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से मौसम करवट बदल रहा है। राजधानी में जहां 26 जनवरी को एक बार फिर से तापमान में गिरावट देखी गई तो वहीं अब बादलों ने डेरा डाल दिया है। हालांकि, आज सुबह से ही दिल्ली में धूप निकली हुई हैं।

बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD)की मानें तो अगले दो दिन बाद दिल्ली में फिर काले बादल छाएंगे। साथ ही, दिल्ली में 29 जनवरी को बारिश भी देखने को मिल सकती है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance)के कारण दिल्ली में रविवार यानी 29 जनवरी और सोमवार को बारिश देखने को मिलेगी।

शुक्रवार को आज सुबह साढ़े 5:30 बजे के करीब दिल्ली के सफदरजंग इलाके में न्यूनतम तापमान 8.4 और पालम इलाके में तापमान 8.2 दर्ज किया गया। अगर विजिबिलिटी की बात करें तो दोनों इलाकों में विजिबिलिटी 500 मीटर दर्ज की गई।

तापमान में रहेगा उतार-चढ़ाव जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में कल यानी 28 जनवरी को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहेगा। अगर 29 जनवरी की बात करें तो दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। 29 जनवरी को बारिश भी देखने को मिलेगी। इसके अलावा मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की आशंका जताई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *