#IndvsNZ T20Series2023: लगातार 10 सीरीज जीतने के बाद कीवियों को पटखनी देगी पांड्या पलटन

#Ind vs NZ T20 Series 2023:हाल ही में समाप्त हुई वनडे सीरीज में भारत ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में न्यूजीलैंड का 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया। अब रोहित शर्मा के बाद टी-20 में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) भारतीय टीम की कमान संभाल रहे हैं।

10 सीरीज नहीं हारा भारत

आज शुक्रवार से रांची (Ranchi) में दोनों टीमों के बीच टी-20 सीरीज शुरू हो रही है। टी-20 विश्वकप को छोड़कर भारतीय टीम का टी-20 सीरीजों में अब तक शानदार प्रदर्शन रहा है। भारत लगातार 1O टी-20 सीरीज जीत चुका हैं। अब भारत के सामने कीवी टीम की चुनौती हैं।

दोनों टीमों के बीच हुई 7 सीरीज

भारत ने अब तक न्यूजीलैंड के साथ 7 द्विपक्षीय टी-20 सीरीज खेली हैं, जिनमें से तीन में उसे हार झेलनी पड़ी हैं। जबकि 4 टी20 सीरीज में टीम इंडिया को जीत मिली है। आज रांची में दोनों टीमों के बीच 8वीं द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेली जा रही है।

भारतीय टीम:

हार्दिक पंड्या (C), सूर्यकुमार यादव (VC), ईशान किशन (WK), शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (WK), वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी, पृथ्वी शॉ, मुकेश कुमार.

टी20 सीरीज का शेड्यूल:

पहला टी20- 27 जनवरी, रांची

दूसरा टी20- 29 जनवरी, लखनऊ

तीसरा टी20- 1 फरवरी, अहमदाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *